विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले ही अभिनेता तुषार कपूर बने पिता, खुद का है बच्‍चा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 29 Jun 2016 03:32 PM (IST)

शायद आप यह खबर पढ़कर हैरान रह जाएं, मगर सच में जितेंद्र के बेटे और अभिनेता तुषार कपूर शादी से पहले ही एक बेटे के पिता बन गए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जी हां, यह बिल्कुल सच है। अभिनेता तुषार कपूर शादी से पहले ही एक बच्चे के पिता बन गए हैं और ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने बच्चे को गोद लिया है। यह तुषार कपूर का अपना बच्चा है, दरअसल आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल कर सरोगेसी के जरिए उन्हें पिता बनने का सौभाग्य का प्राप्त हुआ है। शायद तुषार पहले अभिनेता हैं, जो शादी से पहले पिता बने हैं।

सिद्धार्थ और आलिया भट्ट अब भी हैं रिलेशनशिप में, ये रहा सबूत!

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, तुषार बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं, जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य रखा है और बिल्कुल ठीक है। मुंबई के जसलोक अस्पताल में डॉक्टर फिरुजा पारिख की देखरेख में तुषार के बच्चे का जन्म हुआ। उन्होंने सेलेब्रिटी होते हुए तुषार के इस फैसले को साहसिक बताया है। तुषार के पिता बनने से उनके पिता जितेंद्र और मां शोभा कपूर भी बेहद खुश हैं। आखिरकार यह उनका पहला पोता जो है।

बाप रे! अक्षय ने इतने करोड़ में साइन की नई फिल्म, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

जितेंद्र और शोभा भी पूरी तरह से तुषार के फैसले के सपोर्ट में हैं। उनके मुताबिक, तुषार एक बहुत ही होनहार बेटे हैं और उन्होंने यह साबित भी कर दिखाया है। साथ ही दोनों ने यह उम्मीद जताई कि तुषार भी एक अच्छे पिता बनकर दिखाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आमिर खान और शाहरुख खान भी सरोगेसी और आईवीएफ तकनीक से पिता बन चुके हैं, मगर दोनों ने शादी के बाद यह फैसला लिया था।