तीन अलग-अलग हीरोइनों के साथ शूट हुआ था 34 साल पुराना ये गाना, सेट पर बदतमीजी कर रहे थे लोग
फराह खान ने आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के बारे में बताया कि यह गाना तीन अलग-अलग हीरोइनों के साथ तीन बार शूट हुआ था।
-1781277872002_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' (Jo Jeeta Whi Sikandar) को आज भी एक कल्ट क्लासिक फिल्म माना जाता है। फैन्स के बीच आज भी इसकी दीवानगी देखने को मिलती है। रिलीज के लगभग तीन दशक बाद भी इसका गाना 'पहला नशा' लोगों के दिलों में बसा हुआ है।
इस गाने को बॉलीवुड के सबसे यादगार रोमांटिक गानों में से एक माना जाता है। हाल ही में, कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने इस गाने के बनने से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर कीं।
यह भी पढ़ें- राखी गुलजार ने 60 साल की उम्र में Aamir Khan के तीसरी बार दूल्हा बनने पर किया रिएक्ट, बोलीं- 'शादी का सुख...'
अलग-अलग हीरोइनों के साथ हुआ शूट
फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में एक्टर्स वेदांग रैना और शरवरी के साथ बातचीत करते हुए इस गाने से जुड़ी शूटिंग के दौरान की एक कहानी बताई। फराह ने कहा, "हमारे पास न तो मॉनिटर थे और न ही माइक्रोफोन; हमने यह गाना 1990 में शूट किया था और फिल्म 1992 में आई थी। मैंने तीन अलग-अलग हीरोइनों के साथ यह गाना तीन बार शूट किया। हीरोइनें बदलती रहीं और आखिर में आयशा जुल्का आईं, जिनके साथ हमने जनवरी 1992 में शूटिंग की।"
-1781278486298.jpg)
सेट पर बदतमीजी कर रहे थे लोग
इससे पहले, 'जस्ट टू फिल्मी' के साथ बातचीत में आमिर खान ने बताया था कि फिल्म की कास्ट अलग थी और बाद में उसे बदल दिया गया था। इसलिए फिल्म की शूटिंग दोबारा की गई। उन्होंने आगे बताया कि मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। फिल्म में कुछ ऐसे एक्टर्स थे जो सेट पर बहुत बदतमीजी करते थे। फराह ने कहा, "वहां चार एक्टर्स थे और वे बहुत बदतमीज थे। मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन वे हमें बहुत परेशान कर रहे थे। मैंने मंसूर से कहा, 'अगर हम फिल्म का 80 परसेंट हिस्सा दोबारा शूट कर रहे हैं, तो इन चारों को भी हटा देते हैं और पूरी फिल्म ही दोबारा शूट करते हैं। मैं उन्हें दोबारा बर्दाश्त नहीं कर सकता।'
-1781278501541.jpg)
क्यों दोबारा करनी पड़ी शूटिंग
आमिर ने बताया, "फिल्म की शूटिंग दो बार हुई। हमने ऊटी और कोडाइकनाल में 60-70 दिनों तक शूटिंग की। हम वापस आए और दो महीने बाद मंसूर ने मुझे फोन करके कहा, 'देविका का किरदार ठीक नहीं लग रहा है।' उस समय देविका का रोल एक दूसरी एक्ट्रेस कर रही थीं। वह बहुत अच्छी लड़की और बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, लेकिन मंसूर को लगा कि उनमें वह स्वाभाविक घमंड नहीं था जिसकी उस रोल के लिए जरूरत थी।"
इसके बाद इसमें पूजा बेदी की एंट्री हुई और उनका पार्ट दोबारा शूट हुआ। फिल्म में दीपक तिजोरी, मामिक सिंह, आयशा जुल्का, कुलभूषण खरबंदा, इमरान खान और किरण जावेरी भी थे।
यह भी पढ़ें- '18 दिन का प्यार और कर ली शादी', 'रेडी' एक्ट्रेस को मारता-पीटता था Aamir Khan का भाई, खोले दर्द भरे राज
