विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 अगस्त 1947 को रिलीज हुई थी आजाद भारत की पहली फिल्म, Kishore Kumar ने छोटे से रोल में जीता था दिल

Updated: Sat, 15 Aug 2026 05:20 PM (IST)

जब 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ तो उस दिन भारतीय सिनेमा की एक फिल्म भी थिएटर्स में रिलीज हुई।

आजादी वाले दिन थिएटर्स में रिलीज हुई थी फिल्म

आजादी वाले दिन थिएटर्स में रिलीज हुई थी फिल्म

HighLights

  1. आजादी वाले दिन थिएटर्स में रिलीज हुई थी फिल्म

  2. किशोर कुमार ने किया था फिल्म में छोटा सा रोल

  3. राजकुमार संतोषी के पिता ने बनाई थी फिल्म 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी इस तारीख का खास महत्व है। 1947 में इसी तारीख को, जब देश ने एक आजाद राष्ट्र के तौर पर अपना सफर शुरू किया था, तब बॉम्बे के सिनेमाघरों में फिल्में दिखाई जा रही थीं।

उस दिन रिलीज हुई सबसे अहम फिल्मों में से एक थी पी.एल. संतोषी की 'शहनाई' (Shehnai), जो आगे चलकर उस साल की सबसे बड़ी हिंदी हिट फिल्मों में से एक बनी।

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में धूम मचा रहा 50 साल पुराना कल्ट गीत, Kishore-Lata ने दी आवाज; DJ की बीट पर थिरक रहे कांवड़िए

ध्यान देने वाली बात यह है कि उस दिन बॉम्बे में रिलीज होने वाली फिल्म सिर्फ 'शहनाई' ही नहीं थी। इसके साथ एक और फिल्म जो सिनेमाघरों में आई, वह थी 'मेरा गीत', लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं रही। वहीं दूसरी ओर, 'शहनाई' को काफी लोकप्रियता और खास पहचान मिली।

सोशल ड्रामा में थे ये कलाकार

'शहनाई' फिल्म को पी.एल. संतोषी (PL Santoshi) ने लिखा और डायरेक्ट किया था, जो राजकुमार संतोषी के पिता थे। इस फिल्म को फिल्मिस्तान ने प्रोड्यूस किया था। इस सोशल ड्रामा (Social Drama) फिल्म में रेहाना, नासिर खान, इंदुमती और वी.एच. देसाई मुख्य भूमिकाओं में थे।

shehnai (1)

किशोर कुमार ने निभाया था छोटा सा रोल

दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने भी एक पुलिस इंस्पेक्टर के तौर पर छोटी सी भूमिका निभाई थी।

shehnai (3)

क्या है फिल्म की कहानी?

'शहनाई' (Shehnai) की कहानी एक संघर्ष कर रहे एंटरटेनर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी चार बेटियां थीं, जिनके करियर और शादी को लेकर वह परेशान रहता था। 'शहनाई' एक ऐसी एंटरटेनिंग फिल्म थी जिसमें रोमांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और संगीत का भरपूर तड़का था।

shehnai (2)

शहनाई, पी. एल. संतोषी द्वारा निर्देशित 1947 में रिलीज हुई। जिसमें किशोर कुमार, इंदुमती, राधाकृष्ण, वी.एच.देसाई और रेहाना ने अभिनय किया है। यह 1947 की पांचवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी।

यह भी पढ़ें- 56 सालों से 'बहन' की शादी में बज रहा Rajesh Khanna का पुराना गीत, किशोर कुमार की आवाज से हुआ था अमर