56 सालों से 'बहन' की शादी में बज रहा Rajesh Khanna का पुराना गीत, किशोर कुमार की आवाज से हुआ था अमर
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का एक गाना 56 सालों से बहनों की शादी में रौनक बढ़ा रहा है। ...और पढ़ें
-1786438082617_m.webp)
राजेश खन्ना का गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
कल्ट है राजेश खन्ना का पुराना गाना
किशोर कुमार की आवाज में बना कालजयी
56 साल पहले आया था ये प्यारा गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिनके गीतों को शादी समारोह को मद्देनजर रखकर बनाया गया था। इस मामले में हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का एक गीत 56 सालों से बहनों की शादियों की रौनक बढ़ा रहा है।
इस गाने को मशहूर गायक रहे किशोर कुमार ने अपनी आवाज में अमर किया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां काका की किस मूवी के कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
बहनों की शादी में बजता है ये गीत
शादी-विवाह के फंक्शन का मजा बगैर संगीत के अधूरा रहता। चाहें गांव-देहात हो या फिर शहर जब भी वेडिंग सीजन आता है, तो उनमें बॉलीवुड के गानों को धूम जरूर देखने को मिलती है। इस मामले में अभिनेता राजेश खन्ना का एक कालजयी गीत पिछले 56 सालों से बहनों की शादी में धमाल मचा रहा है और इसे डीजे पर खूब बजाया जाता है। गाने के बोल हैं- मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया... (Meri Pyari Behaniya Banegi Dulhaniya)।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में धूम मचा रहा 50 साल पुराना कल्ट गीत, Kishore-Lata ने दी आवाज; DJ की बीट पर थिरक रहे कांवड़िए

यह गाना साल 1970 में रिलीज होने वाली राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म सच्चा झूठा से नाता रखता है। जिसे किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया... की मेकिंग के बारे में जिक्र किया जाए तो किशोर दा की गायिकी के अलावा संगीतकार आनंद जी और कल्याण जी की जोड़ी ने मिलकर इसकी धुनों को तैयार किया था,
-1786438444687.webp)
जबकि इंद्रवीर ने इस सॉन्ग्स के लिरिक्स को लिखा था। इस तरह से राजेश खन्ना का आल टाइम फेवरेट वेडिंग सॉन्ग बनकर रेडी हुआ था और पिछले 5 दशकों से अधिक से खूब सुना जा रहा है।
सच्चा झूठा फिल्म के इस गीत को राजेश खन्ना के अलावा अभिनेत्री कुमारी नाज पर फिल्माया गया है, जिन्होंने निर्देशक मनमोहन देसाई की इस सुपरहिट फिल्म में काका की बहन का किरदार निभाया था।
भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है गीत
राजेश खन्ना की फिल्म सच्चा झूठा और उसका मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया... गीत भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है। फिल्म में राजेश ने एक बैंड वादक की भूमिका निभाई है, जो अपनी अपाहिज बहन की शादी के लिए पैसा जमा करने के लिए बारात में गाना गाता है। मूवी का कहानी काफी इमोशनल है, जो आपके दिल को आसानी से छू जाएगी।