विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय देवगन की इस फिल्म में अब नरगिस की जगह होंगी एशा?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 30 Mar 2016 03:50 PM (IST)

अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' की जब से घोषणा हुई है, तब से यह फिल्म कास्टिंग को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है।fd

News Article Hero Image

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' की जब से घोषणा हुई है, तब से यह फिल्म कास्टिंग को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। पहले लीड हीरोइन के रोल के लिए करीना कपूर के नाम की चर्चा थी, मगर मेकर्स ने साफ कर दिया कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

खान परिवार से घिरे अर्पिता के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, आप भी देखें

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा को लेकर अटकलें लगने लगीं, मगर अब तक किसी भी नाम को लेकर पुष्टि नहीं हुई है।वैसे बीच में नरगिस फाखरी के बारे में भी खबर आई थी कि वो 'बादशाहो' करेंगी, मगर अब उनकी जगह किसी और एक्ट्रेस के होने की बात सामने आई है। जी हां, ताजा चर्चा एशा गुप्ता को लेकर है। खबर है कि अब वो इस फिल्म में नजर आएंगी।

'भारत माता की जय' के साथ सलीम खान भी ट्विटर से जुड़े, सलमान ने किया वेलकम

एक सूत्र का कहना है कि फिल्म की कास्टिंग को लेकर अब तक बहुत चर्चाएं हो चुकी हैं, जो कि चिंता का विषय है। हालांकि अब चीजें सही होती नजर आ रही हैं। वैसे फिलहाल 'बादशाहो' के लिए अजय देवगन के अलावा विद्युत जामवाल का नाम तय है। हीरोइन के लिए श्रुति हासन और लीजा हेडन के नाम की भी चर्चा हो चुकी है।