भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली ने पावर स्टार से कही दिल की बात, शादी और बच्चे का जिक्र सुनकर बदल गया माहौल
भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को मज़ाकिया अंदाज़ में शादी का प्रस्ताव दिया, जिसमें ...और पढ़ें

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और पवन सिंह
HighLights
आम्रपाली ने पवन सिंह को शादी का प्रस्ताव दिया।
बच्चे की परवरिश पर दोनों के बीच हुई चर्चा।
पवन सिंह ने मां को सबसे बड़ी संपत्ति बताया।
राधा कृष्ण, पटना। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में उनके साथ पवन सिंह, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आ रहे हैं।
शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और अब आम्रपाली और पवन सिंह का एक मजेदार वीडियो चर्चा में है।
आम्रपाली ने पवन सिंह से कहा- क्यों न हम शादी कर लें?
शो के एक एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।
उन्होंने कहा कि अकेले बच्चे की परवरिश करना मुश्किल होगा, इसलिए दोनों शादी कर लें और साथ मिलकर बच्चे की परवरिश करें।
आम्रपाली की बात सुनकर पवन सिंह कुछ पल के लिए हैरान रह गए, फिर दोनों हंसने लगे।
यह भी पढ़ें- ना साथ, ना तलाक! पवन सिंह-ज्योति सिंह की 'रिश्ते वाली कन्फ्यूजन', कोर्ट भी परेशान
प्रपोजल के बाद पवन सिंह ने पूछ लिया ऐसा सवाल
पवन सिंह ने आम्रपाली से कहा कि बच्चे के आने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी और पूछा कि क्या वह पहले की तरह काम कर पाएंगी।
इस पर आम्रपाली ने कहा कि तब वह चुनिंदा प्रोजेक्ट ही करेंगी। पवन सिंह ने भी उनकी लोकप्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि उनके लिए शूटिंग की सुविधा कहीं भी उपलब्ध हो सकती है।
यह भी पढ़ें- 'वो 10 जगह मुंह मारता है…', अक्षरा का पवन पर वार, प्यार-तकरार और पलटवार से भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर बवाल
पवन सिंह से आम्रपाली ने पूछी दिल की बात
बातचीत का अंदाज अचानक थोड़ा गंभीर हो गया। आम्रपाली ने पवन सिंह से पूछा कि इतने लोगों की मदद करने वाले और इतने प्यारे इंसान होने के बावजूद क्या उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं होता।
उन्होंने यह भी पूछा कि पवन सिंह किसी बच्चे को गोद लेने के बारे में क्यों नहीं सोचते।
यह भी पढ़ें- रवि किशन को 'प्रधानमंत्री' बता बैठे पवन सिंह, वायरल VIDEO पर यूजर्स ने पावर स्टार को कर दिया ट्रोल
पवन सिंह ने मां को बताया अपनी सबसे बड़ी संपत्ति
आम्रपाली के सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि उन्हें कमी महसूस होती है, लेकिन उनकी मां उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी मां भी चाहती हैं कि उनकी जिंदगी बस जाए और उनका अकेलापन दूर हो। साथ ही पवन सिंह ने कहा कि आखिर सब कुछ महादेव की मर्जी पर निर्भर है।
यह भी पढ़ें- 'दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है...' ज्योति सिंह के पोस्ट से मचा बवाल, Power Star पवन सिंह निशाने पर
वीडियो वायरल, फैंस के बीच छिड़ी चर्चा
आम्रपाली और पवन सिंह की यह बातचीत सामने आने के बाद शो का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि, आम्रपाली का प्रपोजल शो के दौरान मजाकिया अंदाज में था, लेकिन उनकी बात और पवन सिंह का जवाब देखने के बाद फैंस के बीच खूब चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें- 'पतिदेव' वाला गाना पड़ा भारी! ज्योति ने गाया खेसारी का सॉन्ग, Power Star पवन सिंह बोले- तलाक हो जाता तो ही अच्छा था
यह भी पढ़ें- 'मर जाऊं तो देवी कहोगे?' तलाक विवाद के बीच ज्योति सिंह का फूटा गुस्सा, Power Star पवन सिंह पर साधा निशाना
