Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Parineeti Chopra बनने वाली हैं मां, पति Raghav Chadha ने क्यूट वीडियो के साथ दी गुडन्यूज

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 12:26 PM (GMT+05:30)

    Parineeti Chopra Pregnancy शादी के दो साल बाद आप नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के दो साल बाद अब माता-पिता बनने वाले हैं। राघ ...और पढ़ें

    परिणीति-राघव बनने वाले हैं माता-पिता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    परिणीति-राघव बनने वाले हैं माता-पिता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चड्ढा और चोपड़ा परिवार में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। जानी-मानी अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के दो साल बाद एक नए फेज में प्रवेश करने वाला है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। 

    शादी के बाद से ही परणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी के कयास लग रहे थे। यहां तक कि जब वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपने पति राघव के साथ आई थीं, तब भी उनके प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी थी। अब आखिरकार कपल ने इन अफवाहों को सही साबित कर दिया है।

    पैरेंट्स बनने वाले हैं परिणीति और राघव

    25 अगस्त को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। एक तस्वीर में 1+1=3 लिखा हुआ है और साथ ही बेबी के फुट प्रिंट बने हुए हैं। वहीं, वीडियो में कपल हाथों में हाथ थमे हरियाली के बीच वॉक करता हुआ दिख रहा है।

    इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, "हमारा लिटिल यूनिवर्स जल्द ही आ रहा है। बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra? पति राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो पर दिया हिंट, कहा- 'गुड न्यूज जल्दी...'

    खबरें और भी

    सेलेब्स ने कपल को दी बधाई

    परिणीति और राघव के इस खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है। सोनम कपूर ने लिखा, "बधाई हो डार्लिंग।" रकुल प्रीत सिंह ने भी उन्हें बधाई दी। निम्रत कौर ने लिखा, "धन्य रहो। बहुत-बहुत बधाई।" बाकी फैंस भी उन्हें इस खुशखबरी के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

    कपल ने की थी गुपचुप डेटिंग

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सालों तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। जब उन्होंने 2023 में सगाई की थी, तभी उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। दोनों ने उदपुर में सितंबर 2023 में धूमधाम से शादी की थी। अब शादी के बाद कपल एक नए फेज में एंट्री कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra ने राघव चड्ढा के बारे में गूगल पर सर्च की ये बातें, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा!