Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra ने राघव चड्ढा के बारे में गूगल पर सर्च की ये बातें, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा!

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 05:52 PM (GMT+05:30)

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दोनों ने अपनी पहली डेट के बारे में बताया। राघव ने खुलासा किय ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Photo Credit- IMDb)
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कपिल शर्मा के शो में पहुंचे
    2. इस दौरान दोनों ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की
    3. राघव ने बताया कि परिणीति ने उनके बारे में गूगल पर क्या सर्च किया था

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम पसंदीदा जोड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। परिणीति और राघव अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब दोनों हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी उपस्थिति को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने इस दौरान अपनी पहली डेट के बारे में बात की और बताया कि उनकी मुलाकात एक-दूसरे से कहां और कैसे हुई थी।

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 के हालिया एपिसोड में नजर आए। इस दौरान कपल ने खुलासा करते हुए बताया कि पहली डेट के तुरंत बाद परिणीति ने क्या किया था।

    परिणीति ने राघव के बारे में क्या सर्च किया था?

    राघव ने कपिल से बातचीत करते हुए शो में बताया कि परिणीति अक्सर उन्हें बताती हैं कि उन्होंने गूगल पर मेरी उम्र और शादी के बारे में सर्च किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने गूगल पर इस बारे में भी जानकारी निकाली की एक सांसद के क्या कर्तव्य होते हैं।

    Photo Credit- IMDb

    यह भी पढ़ें- शूटिंग में बिजी थीं Parineeti Chopra पीछा करते हुए Shimla पहुंच गए राघव चड्ढा, किए जाखू मंदिर के दर्शन

    इश्कजादे एक्ट्रेस ने कपिल के शो में बताया कि उन्हें लंबे लड़के पसंद हैं और इस वजह से उन्होंने गूगल पर राघव चड्ढा की हाइट चेक की थी। उन्हें राघव अपने लिए बिल्कुल सही लगे।

    शादी के बारे में बात करते हुए 36 वर्षीय एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मुलाकात के 3-4 महीने बाद उनका रोका हुआ और फिर बाद में उन्होंने एक-दूसरे से शादी रचाई।

    दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई थी?

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी और इसके बारे में उन्होंने खुलकर बात की। दरअसल, दोनों पहली बार लंदन के एक अवॉर्ड फंक्शन में मिले थे। जहां परिणीति को सिनेमा जगत में बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया गया था। वहीं, राघव को राजनीति के क्षेत्र में उनके काम के लिए सम्मान मिला था।

    Photo Credit- Instagram

    परिणीति ने बताया कि उनके छोटे भाई राज्यसभा सांसद के प्रशंसक हैं। इस वजह से उन्होंने अपनी बहन को कार्यक्रम के दौरान राघव से मुलाकत करने के लिए कहा था। अभिनेत्री ने वहां राघव का स्वागत करते हुए सुझाव दिया कि वे दिल्ली में मिलें। इसके बाद राघव ने परिणीति को नाश्ते के लिए आमंत्रित किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चेहरे पर बेचैनी-उदासी लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Mannara Chopra, पिता की मौत का लगा गहरा सदमा