Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चेहरे पर बेचैनी-उदासी लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Mannara Chopra, पिता की मौत का लगा गहरा सदमा

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 08:15 AM (IST)

    एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। बीते दिन ही उनके पिता ...और पढ़ें

    मनारा चोपड़ा के पिता का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मनारा चोपड़ा के पिता का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मनारा चोपड़ा के पिता का अचानक हुआ निधन
    2. पिता की मौत की खबर देने के बाद स्पॉट हुईं मनारा
    3. रिश्ते में प्रियंका चोपड़ा की बहन लगती हैं मनारा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन और जानी-मानी एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के सिर से पिता का साया उठ गया। फादर्स डे के ठीक एक दिन बाद ही मनारा के पिता का निधन हो गया। हाल ही में, एक्ट्रेस पिता की मौत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह काफी परेशान दिखीं। 

    मनारा चोपड़ा ने बीते दिन एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता रमन राय हांडा (Raman Rai Handa) का निधन हो गया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "बहुत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार के लिए शक्ति और मजबूत स्तंभ थे।"

    मुंबई में स्पॉट हुईं मनारा चोपड़ा

    पिता की मौत की खबर देने के बाद मनारा चोपड़ा मुंबई लौट आईं। वह बीती रात को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बहन मिताली हांडा (Mannara Chopra Sister Mitali Handa) के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बहुत उदास, हताश और परेशान दिख रही थीं। उनके चेहरे पर अपने पिता को खोने का दर्द साफ दिख रहा था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

    बता दें कि 18 जून को मनारा चोपड़ा के पिता का अंधेरी वेस्ट में 1 बजे अंतिम संस्कार होगा।

    यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की बहन Mannara Chopra पर टूटा दुखों का पहाड़, फादर्स डे के अगले दिन सिर से उठा पिता का साया

    कौन हैं मनारा चोपड़ा?

    मनारा चोपड़ा का असली नाम बार्बी हांडा (Barbie Handa) है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मनारा चोपड़ा रख लिया था, जिसका सुझाव उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा ने ही दिया था। प्रियंका रिश्ते में उनकी कजिन लगती हैं। मनारा के पिता प्रियंका के फूफा लगते थे। 

    खबरें और भी

    मनारा चोपड़ा ने साल 2014 में जिद मूवी से फिल्मों में कदम रखा था और फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से मिली। आखिरी बार उन्हें लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 (Laughter Chefs Season 2) में देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- 'देश की सेवा कर रहीं', फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया तो स्टाफ पर चीखी-चिल्लाईं Mannara Chopra, अब हो रहीं ट्रोल