यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra Nick Jonas Photos: प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ कराया बोल्ड फोटोशूट, देखें वायरल तस्वीरें
Priyanka Chopra Nick Jonas Photos प्रियंका चोपड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ व्यापार करती हैl अब उन्होंने अपनी हालिया फोटोशूट की तस्वीरें शेयर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl Priyanka Chopra Nick Jonas Photos: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ हालिया फोटोशूट में नजर आई हैंl इसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैl दोनों की केमिस्ट्री फोटोशूट में देखी जा सकती हैl प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैl अब उनकी हालिया फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैl
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पसंदीदा जोड़ियों में से एक है
निक जोनास प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में परफेक्ट मोमेंट नामक की कंपनी में निवेश किया हैl यह दोनों का पहला साझा ज्वाइंट वेंचर हैl तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पति के साथ कोजी होती नजर आ रही हैंl उन्होंने रेड, नेवी ब्लू और व्हाइट का कोआर्डिनेशन रखा हैl दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही हैl एक फैन ने लिखा है, 'प्रियंका बहुत हॉट और क्यूट लग रही हैl' एक अन्य ने लिखा है, 'यह दोनों की शानदार तस्वीरों में से एक हैl' तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को निक जोनास के साथ गले लगकर कैमरे की ओर देखते देखा जा सकता हैl
प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ अमेरिका में रह रही हैं
प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ अमेरिका में रह रही हैंl दोनों को हाल ही में एक बच्चा हुआ हैl दोनों ने बेटी का नाम मालती मेरी रखा हैl उन्होंने बताया कि दोनों को सरोगेसी के माध्यम से बेटी हुई हैl इस बारे में बताते हुए निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया थाl इसमें लिखा था, 'हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि हमें सरोगेट के माध्यम से एक बेबी हुआ हैl हम चाहते हैं कि हमारी प्राइवेसी बनी रहे और हम अपने परिवार पर ध्यान दे रहे हैंl सभी का आभारl'
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाती नजर आएंगीl