Nana Patekar करीबियों पर छोड़कर गए बड़ी जिम्मेदारी, बेटे मल्हार ने बताया क्यों रात में करना पड़ा अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने अभिनेता के रात को अंतिम संस्कार करने की वजह बताई। साथ ही उन्होंने उन ...और पढ़ें

बेटे ने रात में नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर बोली ये बात/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
नाना पाटेकर के बेटे ने बताई रात में अंतिम संस्कार करने की वजह
जाने से पहले अपने करीबी लोगों पर नाना छोड़कर गए बड़ी जिम्मेदारी
पुणे फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते दिन हिंदी सिनेमा ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया। 8 अक्टूबर को जब अचानक नाना पाटेकर (Nana Patekar Death) के निधन की खबर सामने आई तो बॉलीवुड में मातम पसर गया। अनिल कपूर से लेकर शाह रुख-सलमान सहित सभी सितारों ने दिग्गज अभिनेता के साथ बिताए पलों को याद किया।
अब हाल ही में नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने बताया कि एक्टर जाने से पहले अपने करीबी लोगों पर कौन सी बड़ी जिम्मेदारी छोड़कर गए हैं। उन्होंने सवाल पूछे जाने पर नाना पाटेकर का रात के समय में अंतिम संस्कार करने की वजह भी बताई।
जाने से पहले नाना पाटेकर ने बांटी थीं जिम्मेदारियां
पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद मल्हार ने नाना पाटेकर के पुणे फार्महाउस के बाहर खड़े रिपोटर्स से बातचीत करते हुए कहा,
"नाना साहब जैसा व्यक्ति कभी हमें छोड़कर जाता, वह अपने काम के जरिए हमेशा अमर रहेंगे। दूसरा, उनकी सोच हमेशा एक जैसी रही है। वह हमेशा एक लाइन रिपीट किया करते थे, 'आइए मानवता के नाम पर एकजुट होकर दुनिया की भलाई के लिए काम करें। हमारे ऑर्गेनाइजेशन के जरिए हम पानी के क्षेत्र में पहले से ही काम कर रहे थे। इसके अलावा हम कश्मीर में भी शिक्षा और स्वास्थ्य के फील्ड में बड़े स्केल पर काम कर रहे थे। नाना पाटेकर ने जाने से पहले हम सबको एक-एक जिम्मेदारी सौंपी थी।"
क्यों रात में किया गया नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
नाना के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पुणे स्थित फार्म हाउस लाया गया और वहीं पर राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता पंचतत्व में विलीन हुए। हिंदू धर्म के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार रात को 11:30 पर हुआ।
ऐसे में जब मल्हार से ये पूछा गया कि परिवार ने इतनी रात में अंतिम संस्कार करने का निर्णय क्यों लिया? तो इसके जवाब में मल्हार ने कहा, "हम गोवा में थे और उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव में फार्महाउस पर लाया जाना था। हमें उम्मीद थी कि हम जल्दी पहुंच जाएंगे, लेकिन वहां पर समय लग गया। हमने आज अंतिम संस्कार इसलिए किया, क्योंकि यह दुखद घटना सुबह हुई थी और काफी समय निकल चुका था। यही वजह है कि हमने उनका अंतिम संस्कार आज ही किया।"

गुरुवार को आया था कार्डियक अरेस्ट
नाना पाटेकर का निधन गुरुवार को उनके गोवा स्थित घर पर हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता को कार्डियक अरेस्ट आया था। एक्टर ने अपने दोस्त को फोन करके गुरुवार को बताया था कि वह बहुत बैचेनी महसूस कर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। 45 मिनट तक डॉक्टर्स ने उनकी जिंदगी बचाने की कोशिश की। ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ.शेखर सालकर ने अभिनेता के निधन की खबर को कंफर्म किया था।

