'मुझे नहीं पता, मैं कल रहूंगा...' निधन से सिर्फ 4 दिन पहले एक इवेंट में दिखे थे Nana Patekar, वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में गोवा में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन ...और पढ़ें
-1791428397180_m.webp)
75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन
HighLights
नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से निधन
निधन से महज चार दिन पहले गोवा में दिखे थे एक्टर
45 मिनट तक CPR देने के बावजूद नहीं बची जान
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर को गोवा में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। उन्हें अपने घर पर ही भयंकर कार्डियक अरेस्ट आया जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
गोवा के एक इवेंट में दिखे थे एक्टर
नाना के इस तरह यूं अचानक से दुनिया छोड़कर चले जाने से पूरा देश सदमे में है। इस पर विश्वास इसलिए भी करना मुश्किल है क्योंकि एक्टर बीमार नहीं थे और इंडस्ट्री में एक्टिव थे। महज 4 दिन पहले ही गोवा में उन्हें एक इवेंट में देखा गया था।
-1791428524384.webp)
जानकारी के अनुसार एक्टर 4 अक्टूबर को एक इवेंट के सिलसिले में गोवा में थे। वह डोना पाउला में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
सफेद कुर्ते और गमछे में दिखे एक्टर
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक पोस्ट में नाना पाटेकर को गोवा में 'सम्राट क्लब इंटरनेशनल' के इंस्टॉलेशन समारोह को संबोधित करते हुए देखा गया। कार्यक्रम में उन्होंने सफेद कुर्ता और सफेद गमछा पहना हुआ था।
एक्टर ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बारे में भी बात की। एक राजनेता के तौर पर उन्होंने मनोहर परिकर और उनके काम करने की तरीक की। उन्होंने आगे कहा कि एक न एक दिन सबको मरना ही है। एक्टर आगे बोले, 'मुझे नहीं पता कि मैं कल यहां रहूंगा या नहीं।'
VIDEO | Goa: Actor Nana Patekar attended and addressed the Samraat Club International installation ceremony in Dona Paula. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/jl8xn9vXOk
— Press Trust of India (@PTI_News) October 4, 2026
ताजा जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर का निधन गुरुवार सुबह 5:20 बजे उनके घर पर ज़बरदस्त कार्डियक अरेस्ट आने के बाद हुआ। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
डॉक्टर ने कहा, 'एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।' उनकी मौत सार्वजनिक जीवन और फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए ऐसे समय पर आई है जिससे हर कोई शॉक्ड है।
