विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

45 मिनट तक दिया CPR, नहीं संभली हालत...Nana Patekar के निधन के मामले में मेडिको-लीगल केस रजिस्टर

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:58 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Oct 2026 02:12 PM (GMT+05:30)

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को सुबह 5:20 बजे उनके गोवा स्थित घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में निधन

नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में निधन

HighLights

  1. दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

  2. गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद हुई मौत

  3. मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर सुबह 5:20 पर उनके घर पर निधन हुआ। उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था।

45 मिनट तक दिया गया सीपीआर

एनआई से मिली जानकारी के अनुसार करीब 45 मिनट तक सीपीआर (CPR) देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस मामले में मेडिको-लीगल केस ( MLC) दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम का इंतजार किया जाएगा।

Nana (2)

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। लगातार 45 मिनट तक सीपीआर देने के बावजूद उनकी हालत नहीं संभली और उनकी मौत हो गई।

एक बेहतरीन निर्माता और निर्देशक भी रहे

नाना पाटेकर को हिंदी और मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे। 

इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित

नाना पाटेकर को अपने करियर में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2013 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उनका निधन ऐसे समय में हुआ है जब वे सार्वजनिक जीवन और फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यों खासकर महाराष्ट्र में किसानों की मदद करने वाली पहलों से भी जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे बेहोश

यह भी पढ़ें- 'दोनों बहुत करीब...' Agni Shakshi के सेट पर नाना पाटेकर- मनीषा कोइराला के बीच चल रहा था रोमांस, राइटर का खुलासा