विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहनलाल स्टारर L367 को लेकर बढ़ा सस्पेंस, कल सुबह 11:11 बजे डायरेक्टर विष्णु मोहन करेंगे बड़ी घोषणा

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:41 PM (IST)

मोहनलाल की आगामी फिल्म 'L367' को लेकर दर्शकों में उत्साह है, जिसके निर्देशक विष्णु मोहन कल सुबह 11:11 बजे एक बड़ी घोषणा करेंगे।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) के अपकमिंग प्रोजेक्ट 'L367' के बारे में जब से खबर सामने आई है, तब से दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल देखने मिल रहा है। 'L367' फिल्म इंडियन सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि फिल्म के जरिए जियोपॉलिटिकल रियलिज्म, इंसानी भावनाओं के साथ- साथ शानदार टेक्नोलॉजी को एक संग लाया जाने वाला है।

अनाउंसमेंट के लिए चुना शुभ मुहूर्त

इस बीच इसके डायरेक्टर ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाते हुए एक खास अनाउंसमेंट की है। कल सुबह 11:11 बजे मेकर्स एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं।

मोहनलाल स्टारर प्रोजेक्ट 'L367' के डायरेक्टर विष्णु मोहन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से जुड़ा एक खास पोस्ट शेयर करते हुए इसका हिंट दिया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है -"#L367 जुड़े रहें!"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Vishnu Mohan (@vishnumohanstories)

जीत चुके हैं नेशनल फिल्म अवॉर्ड

बता दें कि अपकमिंग प्रोजेक्ट L367 का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन कर रहे हैं। विष्णु मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें उनकी पॉलिटिकल ड्रामा 'मेप्पडियान' (2022) के डायरेक्शन के लिए जाना जाता है। इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया था।

फिल्म को गोकुलम गोपालन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण इसके को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि कृष्णमूर्ति ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की कमान संभाली है। फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि इसका डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर विष्णु मोहन कर रहे हैं!

यह भी पढ़ें- खत्म नहीं हुआ 2 अक्टूबर का खेल! मोहनलाल की Drishyam 4 पर लगी मुहर, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म?

यह भी पढ़ें- 'सुपर कॉप' बने Mohanlal, दृश्यम 3 के बाद नई फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट