'सुपर कॉप' बने Mohanlal, दृश्यम 3 के बाद नई फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म अथिमनोहरम का फर्स्ट लुक मेकर्स की तरफ से शेयर किया गया है।
-1787807476127_m.webp)
मोहनलाल की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
मोहनलाल की अगली फिल्म अथिमनोहरम
सामने आया अथिमनोहरम का फर्स्ट लुक
पुलिस ऑफिसर बने अभिनेता मोहनलाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) किसी अगल पहचान के मोहताज नहीं हैं। इस साल दृश्यम 3 जैसी शानदार फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले मोहनलाल इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म अथिमनोहरम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
बुधवार को ओणम के खास पर्व पर मोहनलाल ने अथिमनोहरम (Athimanoharam) का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इस मूवी में वह आपको पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का ये लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
अथिमनोहरम मोहनलाल की अगली फिल्म
पिछले चार दशकों से सिनेमा जगत में राज करने वाले मोहनलाल की फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। अथिमनोहरम के एलान के बाद से सिनेप्रेमी इसके लिए सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे थे और उनकी ये उत्सुकता फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को देखने के बाद और अधिक बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- खत्म नहीं हुआ 2 अक्टूबर का खेल! मोहनलाल की Drishyam 4 पर लगी मुहर, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म?

बुधवार को मोहनलाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अथिमनोहरम की पहली झलक पेश की है। जिसमें वह बुलेट मोटर साईकिल पर पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद मोहनलाल को सुपर कॉप अवतार में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। माना जा रहा है कि अथिमनोहरम एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें मोहनलाल एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगे।
എല്ലാവർക്കും
— Mohanlal (@Mohanlal) August 26, 2026
അതിമനോഹരമായ ഓണാശംസകൾ ❤️🌸 pic.twitter.com/kBcQDiZGfy
बात की जाए अथिमनोहरम की कास्ट के बारे में तो मोहनलाल के अलावा आपको इस मूवी जगदीश, सिद्दीकी, मनोज के. जयन, भामा अरुण और बीना पप्पू जैसे कई मशहूर साउथ फिल्म कलाकार सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। बात की जाए इसके डायरेक्शन की तो बीना पप्पू ने थारुण मूर्ति के साथ फिल्म का सह-निर्देशन भी किया है।
किंग के साथ होगा क्लैश
गौर किया जाए मोहनलाल की अथिमनोहरम की रिलीज डेट के बारे में तो 24 दिसंबर 2026 को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की इस मूवी का क्लैश बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड मूवी किंग के साथ देखने को मिलेगा।
