विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाहर के लोगों को न्योता, बंगाल के बेटे का अपमान? Mithun Chakraborty छलका दर्द; बोले-'वह मुझे छोटा एक्टर...'

Updated: Fri, 14 Aug 2026 07:07 PM (IST)

मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि बंगाल में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि उन्हें मॉस्को फिल्म महोत्सव में आमंत्रित किया गया है।

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का आमंत्रण न मिलने से दुखी मिथुन चक्रवर्ती/ फोटो- Instagram

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का आमंत्रण न मिलने से दुखी मिथुन चक्रवर्ती/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआइएफएफ) में आमंत्रण नहीं मिलने पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कोलकाता में आयोजित एक बैठक में शामिल होने के बाद अभिनेता ने बंगाल और भारतीय सिनेमा के साथ अपने पांच दशक से अधिक के लंबे रिश्ते का हवाला देते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए।

'बंगाल में मुझे छोटा कलाकार समझा जाता है'

मिथुन चक्रवर्ती ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद उन्हें बंगाल में एक 'छोटा कलाकार' समझा जाता है, यही वजह है कि उन्हें समारोह से दूर रखा गया, जबकि बाहर से उन हस्तियों को बुलाया जाता है जिनका बंगाल से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।

मीडिया से मुखातिब होते हुए मिथुन ने अपने आगामी मॉस्को दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें मॉस्को फिल्म महोत्सव का न्योता मिला है, लेकिन अपनी ही जन्मभूमि और कर्मभूमि बंगाल में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। गौरतलब है कि नंदन में आगामी फिल्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में प्रोसेनजीत चटर्जी, रुद्रनील घोष, अरिंदम शील और श्रीजित मुखर्जी जैसे तमाम जाने-माने चेहरे मौजूद रहे, जिसमें मिथुन की उपस्थिति भी दर्ज की गई थी।

Screenshot 2026-08-14 190102

इसके अलावा, वह पश्चिम बंगाल में महान अभिनेता उत्तम कुमार की आगामी शतवार्षिक समारोह की तैयारियों के सिलसिले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भी मिले। पांच दशक के अपने शानदार करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले मिथुन का यह दर्द अब सियासी और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

हिंदी के अलावा बंगाली फिल्मों में किया काम

मिथुन चक्रवर्ती के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली फिल्मों में भी काफी काम किया है। वह नादी ठेके सगारे, बंसारी, कलंकिनी कंकबती, सहोश जैसी फिल्मों में काम किया है। मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही अनटाइटल बंगाली फिल्म में नजर आने वाले हैं, जीनें उनके साथ रतुल मुखर्जी हैं।

Screenshot 2026-08-14 190220

उनकी हिंदी फिल्मों की बात करें तो वह सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 के बाद अब जल्द ही रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' में भी दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- Mithun Chakraborty निजी अस्पताल में भर्ती, दाहिने हाथ का हुआ ऑपरेशन, पश्चिम बंगाल के CM ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें- 37 साल पुराना विदाई गीत, जब 'मिथुन दा' ने रोते हुए किया बहन को विदा; सालों बाद कोई नहीं बना पाया ऐसा इमोशनल गाना