विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mithun Chakraborty निजी अस्पताल में भर्ती, दाहिने हाथ का हुआ ऑपरेशन, पश्चिम बंगाल के CM ने की मुलाकात

Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:41 PM (IST)

कुछ समय पहले मिथुन चक्रवर्ती के जिस हाथ का ऑपरेशन हुआ था, उसी हाथ में दोबारा चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अस्पताल में भर्ती मिथुन चक्रवर्ती/ फोटो- Instagram

अस्पताल में भर्ती मिथुन चक्रवर्ती/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. दाहिने हाथ में सफलतापूर्वक हुई सर्जरी

  2. डॉक्टर्स की निगरानी में अस्पताल में एडमिट एक्टर

  3. 2024 में भी इसी हाथ में चोट लगने के बाद करानी पड़ी थी सर्जरी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती  एक बार फिर हाथ में चोट लगने के कारण कोलकाता के बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके दाहिने हाथ में गुरुवार को छोटा ऑपरेशन किया गया, जो सफल रहा। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ अभिनेता से मिले।

अस्पताल से मिथुन चक्रवर्ती को कब मिलेगी छुट्टी? 

अस्पताल से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया, "मिथुन के हाथ में मामूली सर्जरी हुई है और वह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता इस मामले को निजी रखना चाहते थे और नहीं चाहते थे कि इसका ज्यादा प्रचार हो। मुख्यमंत्री ने बताया कि मिथुन ने उन्हें पहले ही इसकी जानकारी दी थी। सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।"

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मिथुन के दाहिने हाथ में उसी जगह पर दोबारा चोट लगी है, जहां पहले भी उनका ऑपरेशन हो चुका है। गुरुवार को हुई सर्जरी के बाद उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। हालत सामान्य रहने पर शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

Screenshot 2026-08-07 173310

2024 में भी इसी हाथ में लगी थी चोट

गौरतलब है कि 2024 में भी मिथुन चक्रवर्ती के इसी हाथ में चोट लगी थी। उस समय उन्होंने बताया था कि एक फिल्म के लुक टेस्ट के दौरान सीढ़ियों से गिरने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और अगले दिन ऑपरेशन हुआ था। कुछ समय बाद वह मुंबई लौट गए थे, लेकिन फिर घर में गिरने से आपरेशन वाली जगह पर दोबारा चोट लग गई थी। उस घटना के बाद डाक्टरों की सलाह पर उन्हें लंबे समय तक आराम करना पड़ा था। स्वास्थ्य में सुधार होते ही उन्होंने फिर से काम शुरू कर दिया था। 

Screenshot 2026-08-07 173713

मिथुन चक्रवर्ती अपनी चोट ठीक होने के बाद एक बार फिर से फिल्म सेट पर लौटेंगे। दिग्गज अभिनेता के पास साल 2026 में 'फौजी', बंटवारा 1947' और जेलर 2 सहित कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। 

यह भी पढ़ें- 37 साल पुराना विदाई गीत, जब 'मिथुन दा' ने रोते हुए किया बहन को विदा; सालों बाद कोई नहीं बना पाया ऐसा इमोशनल गाना

यह भी पढ़ें- 7 Cult गानों से सजी Salman Khan की ये महाफ्लॉप फिल्म, एक क्लाइमैक्स ने एक्शन मूवी का कर दिया था बंटाधार