विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mirzapur द मूवी में मैनपुरी की सोनल चौहान की धमक, अभिनय से छोड़ी दर्शकों पर छाप

By Veerbhan Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 05 Sep 2026 08:19 PM (IST)

मूल रूप से मैनपुरी के कुंवरपुर गांव की रहने वाली सोनल चौहान ने 'मिर्जापुर-द मूवी' में अपने अभिनय से दर्शकों ...और पढ़ें

मिर्जापुर में किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सोनल चौहान।

मिर्जापुर में किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सोनल चौहान।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के बाद दर्शकों के बीच पहुंची फिल्म 'मिर्जापुर-द मूवी' लोगों को पसंद रही है। फिल्म में अभिनेत्री सोनल चौहान ने अपने अभिनय से एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा है।

कस्बा कुरावली के गांव कुंवरपुर निवासी रघुराज सिंह चौहान (पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त) की सबसे छोटी पुत्री सोनल इससे पहले भी बालीवुड की कई हिट फिल्मों में मुख्य किरदार में दिख चुकी हैं। वर्तमान में परिवार के साथ नोएडा में रह रहीं अभिनेत्री की नई रिलीज फिल्म के ट्रेलर को स्थानीय लोग अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित कर रहे हैं

फिल्म की रिलीज को लेकर दैनिक जागरण से बात करते हुए अभिनेत्री के बड़े भाई विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि सोनल का फिल्मी सफर लगभग दो दशक पुराना है। वर्ष 2008 में उन्होंने अभिनेता इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जन्नत' से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई थी। मुख्य भूमिका में उनके अभिनय को सराहा गया था।

इसके बाद वर्ष 2011 में अमिताभ बच्चन के साथ 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में नजर आईं। वर्ष 2013 में थ्रीडी, 2018 में जैकी एंड दिल, 'पलटन' में भी उन्होंने अभिनय किया। उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्मों के साथ ही सोनल ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है

वह अब तक 50 से अधिक दक्षिण भारतीय फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। विक्रम कस्बा में इंडेन गैस एजेंसी का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनसे छोटी हिमानी चौहान हैं जो जियो फिल्म सिटी में क्रिएटिव डायरेक्टर रही हैं। वर्तमान में जी-5 नेटवर्क को लीड कर रही हैं। उनसे छोटी सोनिया चौहान भी अपना कारोबार संभाल रही हैं।