विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद की दुल्‍हन उनकी नहीं इस हीरो की हैं जबरदस्‍त फैन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 10 Jul 2015 12:49 PM (IST)

मीरा राजपूत को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शाहिद कपूर को भले ही उन्‍होंने परिवार वालों के कहने पर अपना पति बना लिया हो, मगर एक हीरो के तौर पर भी वो कभी उनकी फैन नहीं रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले कुछ महीनों में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी ने ख्ूाब सुर्खियां बटोरी हैं। अब दोनों शादी कर मिस्टर एंड मिसेज कपूर बन चुके हैं और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्टशन पार्टी देने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। खैर, इन सबके बीच, एक चर्चा यह भी जोर-शोर से चल रही है कि मीरा राजपूत शुरुआत में शाहिद कपूर से शादी नहीं करना चाहती थीं।

करीना का नया आइटम नंबर इस फिल्म से किया गया है चोरी!

इतना ही नहीं, मीरा राजपूत को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शाहिद कपूर को भले ही उन्होंने परिवार वालों के कहने पर अपना पति बना लिया हो, मगर एक हीरो के तौर पर भी वो कभी उनकी फैन नहीं रही हैं। जी हां, इस कपल के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मीरा राजपूत कभी भी शाहिद कपूर की फिल्मों की फैन नहीं रही हैं, उन्हें तो सलमान खान पसंद हैं।

देखें, प्रियंका की बहन मन्नारा ने रोड ट्रिप पर कैसे की खूब मस्ती

आपको बता दें कि दिल्ली में शादी करने के बाद यह कपल मुंबई पहुंच चुका है और अब वहां 12 जुलाई को होने वाली ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। सलमान खान के भी पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में देखना मजेदार होगा कि उन्हें देखकर मीरा राजपूत कैसे रिएक्ट करती हैं।

सुलझ गई शाहरुख खान के मन्नत बंगले से जुड़ी गुत्थी

वैसे अभी तक इस शादी को लेकर सलमान खान ने कुछ भी नहीं कहा है। उन्होंने शाहिद कपूर को बधाई भी नहीं दी है। सलमान खान ने अभी तक शाहिद कपूर के साथ कोई फिल्म भी नहीं की है। हाल ही में जब सलमान खान से शाहिद कपूर की शादी में इन्विटेशन को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, 'अभी तक तो नहीं मिला है, लेकिन यकीन है कि निमंत्रण आएगा जरूर।'