विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, प्रियंका की बहन मन्‍नारा ने रोड ट्रिप पर कैसे की खूब मस्‍ती

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 10 Jul 2015 12:29 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्‍नारा चोपड़ा हाल ही में अपनी फैमिली के साथ रोड ट्रिप पर गई थीं। इस दौरान उन्‍होंने पुणे, औरंगाबाद और भोपाल जैसे शहरों में सभी के साथ खूब मस्‍ती की और कई तस्‍वीरें भी शेयर की।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा हाल ही में अपनी फैमिली के साथ रोड ट्रिप पर गई थीं। इस दौरान उन्होंने पुणे, औरंगाबाद और भोपाल जैसे शहरों में सभी के साथ खूब मस्ती की और कई तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने भोपाल यात्रा के दौरान फिल्म 'गंगाजल 2' के सेट पर प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात भी की।

सुलझ गई शाहरुख खान के मन्नत बंगले से जुड़ी गुत्थी

इस फिल्म के सेट से मन्नारा चोपड़ा ने अपनी एक सेल्फी भी खींची, जो ये रही। उन्होंने पुलिस अफसर की टोपी पहन रखी है और कुछ-कुछ प्रियंका चोपड़ा की तरह दिख रही हैं, जो प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल 2' में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रही हैं। उनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।

मन्नारा चोपड़ा ने बताया कि हमलोग इंदौर में ओमकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उसके बाद मुंबई लौटने से पहले महाकालेश्वर मंदिर का दर्शन करने के लिए उज्जैन गए। ये रही उनकी फैमिली के साथ एक और तस्वीर।

मन्नारा चोपड़ा इस रोड ट्रिप के दौरान अपनी फैमिली के साथ काफी खुश नजर आईं। उन्होंने फिल्म 'जिद' से अपने करियर की शुरुआत की थी। कुछ और तस्वीरें ये रहीं।