विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसाबा गुप्ता और मधु मेंटेना ने कर ली कोर्ट मैरिज

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 04 Jun 2015 09:06 AM (IST)

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और फिल्म निर्माता मधु मेंटेना ने मंगलवार 2 जून को मुंबई में कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद एक सेलिब्रेशन पार्टी भी रखी गई, जिसमें शाहिद कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी पहुंचे। दोनों के कुछ दोस्तों को दो हफ्तों पहले ही कोर्ट मैरिज के

News Article Hero Image

मुंबई। फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और फिल्म निर्माता मधु मेंटेना ने मंगलवार 2 जून को मुंबई में कोर्ट मैरिज कर ली।

सोनाक्षी के बर्थडे पर सलमान ने की उनकी ख्वाहिश पूरी

इसके बाद एक सेलिब्रेशन पार्टी भी रखी गई, जिसमें शाहिद कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी पहुंचे। दोनों के कुछ दोस्तों को दो हफ्तों पहले ही कोर्ट मैरिज के बारे में जानकारी दे दी गई थी।

नीना गुप्ता और वेस्ट इंडियन क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा ने ट्विटर पर कहा, 'जहां तक है नवंबर में कैरीबियन शादी होगी। कल सिर्फ कोर्ट में रजिस्टर कराई है।'

मसाबा और मधु ने इस साल मार्च में सगाई कर ली थी। दोनों इस साल नबंर में धूमधाम से शादी करने वाले हैं।

टीजर देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा इमरान का बेटा