विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी के बर्थडे पर सलमान ने की उनकी ख्‍वाहिश पूरी

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 03 Jun 2015 08:04 PM (IST)

सोनाक्षी सिन्‍हा को इस बात का मलाल था कि अब तक उन्‍हें सिर्फ एक ही बर्थडे की सरप्राइज पार्टी मिली है। लेकिन सलमान ने सोनाक्षी को इस बार जन्‍मदिन पर निराश नहीं किया।

News Article Hero Image

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा को इस बात का मलाल था कि अब तक उन्हें सिर्फ एक ही बर्थडे की सरप्राइज पार्टी मिली है। लेकिन सलमान ने सोनाक्षी को इस बार जन्मदिन पर निराश नहीं किया।

'मद्रास कैफे' की अभिनेत्री लीना ने राखी सावंत से भी की ठगी

सोनाक्षी सिन्हा ने मंगलवार को अपना 28 वां जन्मदिन मनाया। फिल्म दबंग में उनके को-स्टार रहे सलमान खान ने सरप्राइज पार्टी रखी। पनवेल स्थित फार्महाउस पर हुई इस पार्टी में सोनाक्षी के परिवार के साथ ही दोस्त और इंडस्ट्री के दोस्त भी मौजूद थे।

दीपिका से विवाद पर कंगना ने निकाली जमकर भड़ास

सूत्र ने बताया, 'सोनाक्षी ने कहा था कि वे उनके जन्मदिन पर सरप्राइज पार्टी चाहती हैं। जब सलमान को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने तय किया कि सोनाक्षी के लिए यह दिन और भी खास बनाएंगे। उन्होंने एक पार्टी प्लान कर दी।'

चार्ली चैपलिन के लुक में इस एक्ट्रेस को पहचानो तो जानें

सूत्र ने बताया, 'सोनाक्षी को जब बोला गया कि उन्हें पनवेल पहुंचना है वहां सलमान ने उनके लिए पार्टी प्लान की है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। सलमान हमेशा ही एक अच्छे होस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने बर्थ डे गर्ल के लिए बहुत बड़ा कैक ऑर्डर किया था। सभी ने डांस किया। सोनाक्षी से इस बारे में बात नहीं हो सकी।