Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दिखावा कर रही थीं,' Karisma Kapoor को लेकर माधुरी दीक्षित ने खोला राज, डांस पर उठे थे सवाल

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 02:26 PM (IST)

    माधुरी दीक्षित ने हाल ही में हैरान करने वाला खुलासा किया है और बताया है कि करिश्मा कपूर के डांस पर सवाल उठे थे। ...और पढ़ें

    माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. माधुरी दीक्षित ने किया बड़ा खुलासा

    2. करिश्मा कपूर को लेकर कही ये बात

    3. इस मूवी के गाने से जुड़ा है किस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को बी टाउन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज के तौर पर जाना जाता है। दोनों की जोड़ी 90 के दशक की कल्ट मूवी दिल तो पागल है में नजर आई थी, जिसमें अभिनेता शाह रुख खान भी लीड रोल में मौजूद थे। 

    हाल ही में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने दिल तो पागल है फिल्म के एक गाने में करिश्मा के डांस को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि कैसे उनके डांस पर सवाल उठे थे और उसे दिखावा बताया गया था। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में जानते हैं-

    करिश्मा का डांस दिखावा

    माधुरी दीक्षित ने हाल ही में जूम टीवी को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उनसे डांस को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या कभी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है, जब डांस की बारीकी को किसी ने नोट किया हो। इस पर माधुरी ने बताया-

    यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit ने करियर के पीक पर क्यों छोड़ा काम, एक्ट्रेस बोलीं- 'पुरुष बना सकते हैं तो महिला क्यों...'

    dil toh pagal hai (2)

    लोग करते हैं और वे हर छोटी-छोटी चीज पकड़ते हैं। मुझे याद है कि मैंने करिश्मा कपूर के साथ दिल तो पागल है में Dance of Envy में डांस किया था। उस गाने के रिहर्सल के दौरान सेट पर मेरी भांजी भी मौजूद थी और वह हम दोनों (माधुरी-करिश्मा) को एक साथ नाचते हुए देख रही थीं।

    खबरें और भी

    dil toh pagal hai

    जब रिहर्सल खत्म हुआ, तब उसने मुझसे कहा कि तुम्हें पता है, वह दूसरी लड़की (करिश्मा कपूर) दिखावा करने की कोशिश कर रही थी। उसके पैरों की उंगलियों को देखो, वह अपनी उंगलियों को पॉइंट कर रही थी, मौसी। तो, लोग ऐसी बातें भी पकड़ लेते हैं।

    हालांकि, बाद में माधुरी ने करिश्मा की तारीफ करते हुए ये भी कहा- करिश्मा ने बहुत अच्छा डांस किया, और उनके साथ डांस करना बहुत मजेदार रहा। हमारी आपस में बहुत अच्छी बनी। यह एक प्यारा सीक्वेंस था और यह कमाल का था।

    इस मूवी में नजर आएंगी माधुरी

    बात की जाए माधुरी दीक्षित की अगली फिल्म की तरफ तो उसका नाम मां बहन (Maa Behan) है, जो एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है। इस मूवी को 4 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म में माधुरी के साथ अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। 

    यह भी पढ़ें- Dola Re Dola शूट के वक्त प्रेग्नेंट थीं Madhuri Dixit? दावे पर 'धक धक गर्ल' ने कहा- 'खुद ही हिसाब लगा लीजिए'