Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dola Re Dola शूट के वक्त प्रेग्नेंट थीं Madhuri Dixit? दावे पर 'धक धक गर्ल' ने कहा- 'खुद ही हिसाब लगा लीजिए'

    Updated: Sun, 31 May 2026 09:27 PM (IST)

    ऐसी चर्चा होती है कि डोला रे डोला गाने (Dola Re Dola Song) की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित प्रेग्नेंट थीं। अब एक्ट्रेस ने सालों बाद इन खबरों पर चुप् ...और पढ़ें

    प्रेग्नेंसी रूमर्स पर माधुरी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    प्रेग्नेंसी रूमर्स पर माधुरी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को लेकर ऐसी खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस देवदास के गाने डोला रे डोला (Dola Re Dola Song) की शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थीं। अब एक्ट्रेस ने अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। 

    हुआ यूं कि कुछ हफ्तों पहले दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की पूर्व सहयोगी रुबीना खान ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि देवदास के डांस नंबर को शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित चार महीने की प्रेग्नेंट थीं। जैसे ही यह दावा वायरल हुआ, हर कोई हैरान रह गया।

    प्रेग्नेंसी के दावे पर एक्ट्रेस का रिएक्शन

    अब माधुरी दीक्षित ने इस दावे पर रिएक्शन दिया है। एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह वाकई डोला रे डोला शूट के वक्त प्रेग्नेंट थीं या नहीं। माधुरी दीक्षित ने स्क्रीन के साथ बातचीत में अपनी प्रेग्नेंसी के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं थीं। उनके बड़े बेटे एरिन का जन्म 17 मार्च 2003 को हुआ था, जबकि देवदास जुलाई 2002 में रिलीज हुई थी। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा-

    खबरें और भी

    शूट के वक्त तबीयत थी नासाज

    माधुरी दीक्षित ने बताया कि शूट के वक्त वह काफी थकी हुई थीं। उन्होंने कहा, "मेरी तबीयत थोड़ी खराब थी, क्योंकि मैं बहुत ज्याद सफर कर रही थी। मैं लगातार आती-जाती रहती थी। यहां शूटिंग करती और फिर वापस चली जाती। मेरी सारी शूटिंग रात में होती थी। इसलिए मेरे लिए यह बहुत थकाने वाला था। मेरी तबीयत थोड़ी नासाज थी, लेकिन ऐसी कोई बड़ी बात नहीं थी।"

    विदेश में शिफ्ट हो गई थीं माधुरी दीक्षित

    माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के पीक पर डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी और US में बस गई थीं। हालांकि, काम के सिलसिले में वह मुंबई आती-जाती रहती थीं। एक्ट्रेस को दो बेटे हैं- एरिन और रयान। फिलहाल, एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit ने करियर के पीक पर क्यों छोड़ा काम, एक्ट्रेस बोलीं- 'पुरुष बना सकते हैं तो महिला क्यों...'