विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब सलमान को याद आया भूला प्यार

By Edited By:
Updated: Tue, 10 Dec 2013 10:14 AM (IST)

एक वक्त था जब सलमान और माधुरी के 'दीदी तेरा देवर दीवाना और पहला पहला प्यार है', इन दोनों गानों ने सॉन्ग चार्ट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दोनों की वही हिट जोड़ी जब बिग बॉस के मंच पर साथ दिखी तो जैसे पुरानी सभी यादें ताजा हो गईं।

News Article Hero Image

मुंबई। एक वक्त था जब सलमान और माधुरी के 'दीदी तेरा देवर दीवाना और पहला पहला प्यार है', इन दोनों गानों ने सॉन्ग चार्ट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दोनों की वही हिट जोड़ी जब बिग बॉस के मंच पर साथ दिखी तो जैसे पुरानी सभी यादें ताजा हो गईं। प्यार के किस्से को लेकर जब माधुरी ने सलमान की खिंचाई की तो सल्लू ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे आज भी अपनी ड्रीम गर्ल का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वो तो किसी और के साथ हवा हो गई है।

पढ़ें : नसीरुद्दीन शाह के सामने माधुरी को आई शर्म

फिल्म 'हम आपके है कौन में' सलमान और माधुरी की रोमांटिक जोड़ी ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। ये चर्चा आम हो गई थी कि दोनों की जोड़ी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी खूब जमेगी। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं, लेकिन दोनों आज भी जब साथ खड़े होते हैं तो सबसे रोमांटिक कपल लगते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब दोनों बिग बॉस के मंच पर साथ नजर आए। दोनों ने हम आपके है कौन के वो यादगार पल दोबारा जी लिए। माधुरी और सलमान आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं।

गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' के प्रमोशन के लिए शो में आईं थीं। उनके साथ फिल्म की दूसरी अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी शो के प्रतियोगियों के साथ घर के अंदर मजे करती दिखाई दीं। माधुरी और सलमान ने शो में जमकर मस्ती की और प्रतियोगियों ने भी एक टास्क के जरिए माधुरी की दिल जीतने और उन्हें लुभाने में कोई कसर नहीं रखी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर