विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नसीरुद्दीन शाह के सामने आई माधुरी को शर्म

By Edited By:
Updated: Wed, 27 Nov 2013 01:52 PM (IST)

'उनकी आंखों में एक जादू है, उनकी मदहोश आंखों को देखकर मैं शर्मा जाती हूं। जब वो आपके साथ होते हैं तब आपको अभिनय करने की जरूरत नहीं होती है, बस किसी भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'उनकी आंखों में एक जादू है, उनकी मदहोश आंखों को देखकर मैं शर्मा जाती हूं। जब वो आपके साथ होते हैं तब आपको अभिनय करने की जरूरत नहीं होती है, बस किसी भी दृश्य पर रिएक्ट करने की जरूरत है।' ये बातें धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अवार्ड विनिंग अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बारे में कही है।

माधुरी ने हालिया एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में नसीरुद्दीन शाह के साथ कुछ इंटीमेट सीन्स करते वक्त वे शर्मा गईं थीं। उन्होंने बताया कि ऐसा उनके साथ पहली बार हुआ है जब वे किसी अभिनेता की आंखों में देखते वक्त शर्मा गईं। उन्होंने बताया कि फिल्म डेढ़ इश्किया में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के साथ कई इंटीमेट सीन्स दिए हैं।

पढ़ें : फेसबुक पर रिलीज होगा माधुरी दीक्षित का की डेढ़ इश्किया का ट्रेलर

गौरतलब है कि छह सालों में माधुरी की ये पहली फुल फ्लेजेड फिल्म है। उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में बहुत कुछ बदल गया है। अभिनेताओं के लिए अवसर बढ़ गए हैं। माधुरी ने हाल ही में ये जवानी है दीवानी में आइटम नंबर घाघरा किया था। ये फिल्म अभिषेक चौबे द्वारा निर्मित हो रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर