विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

45 साल पुराना Lata Mangeshkar का सबसे 'रसीला' गाना, राजेश खन्ना-हेमा मालिनी की जोड़ी, आज भी देता है दिल को सुकून

Published: Sun, 13 Sep 2026 06:34 PM (IST)

लता मंगेशकर ने फिल्म 'कुदरत' के लिए एक ऐसा गाना गाया जो आज भी श्रोताओं के दिलों में बसा हुआ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से अधिक गानें गाए हैं। उनकी आवाज में वो दर्द, मासूमियत और हर एक गाने के हिसाब से वो अलग-अलग भाव खुद-ब-खुद निकलते थे।

फिल्म कुदरत का है गीत

शायद इसी एक वजह से उन्हें स्वर कोकिला या सुर सामाज्ञी भी कहा जाता था। आज हम लता मंगेशकर के ऐसे ही एक बेहद प्यारे और रुमानी गीत के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं साल 1981 की फिल्म 'कुदरत' (Kudrat) के गीत 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' (Tune O Rangeele) की।

Song (20)

इस गीत को लिखा था मजरूह सुल्तानपुरी (Majrooh Sultanpuri) ने और आर डी बर्मन (RD Burman) ने इसका संगीत दिया था। लता मंगेशकर ने अपनी मीठी आवाज से इसमें जो छटा बिखेरी उसने इसे सभी के दिल में बस दिया।

गाने में है पिया के करीब होने का अहसास

इस गाने में एक्ट्रेस के मन में उपजे नए-नए प्रेम और आकर्षण के खूबसूरत भाव को दिखाया गया है। प्रेमिका महसूस करती है और कहती है कि जबसे उसका प्रेमी उसके करीब आया है उसकी पूरी दुनिया और नजरिया ही बदल गया है। पूरा दिन उसका जिया 'पिया पिया' बोलता रहता है। इस गाने को हेमा मालिनी (Hema Malini) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) पर फिल्माया गया है।

क्या थी कुदरत की कहानी?

कुदरत एक पॉपुलर हिंदी ड्रामा फिल्म है जिसे चेतन आनंद ने लिखा है और वही इसके निर्देशक भी हैं। फिल्म कुदरत पुनर्जन्म पर आधारित एक सस्पेंस ड्रामा है, जिसमें चंद्रमुखी (हेमा मालिनी) को अपने पिछले जन्म की यादें आती हैं। वह वर्तमान जन्म में वकील मोहन (राजेश खन्ना) की मदद से अपने पिछले जन्म के अधूरे प्यार को पूरा करती है और अपनी हत्या का बदला लेकर इंसाफ पाती है।

यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया में खूब सुना जाता है Kumar Sanu का ये 36 साल पुराना कल्ट गाना, BRICS में गुनगुनाती नजर आई पत्रकार

यह भी पढ़ें- अमेरिका में कॉपी हुआ था Lata Mangeshkar का ये गीत, 4000 करोड़ का चला मुकदमा; ओरिजिनल से ज्यादा हिट था रीमेक सॉन्ग