इंडोनेशिया में खूब सुना जाता है Kumar Sanu का ये 36 साल पुराना कल्ट गाना, BRICS में गुनगुनाती नजर आई पत्रकार
इंडोनेशियाई पत्रकार वाहिदवती ने 1990 की फिल्म 'जुर्म' का लोकप्रिय हिंदी गीत 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गाकर सभी को चौंका दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के शौकीन लोगों को आपने इसके गीत गुनगुनाते और उसे एंजॉय करते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी विदेशी को ऐसा करते हुए देखा या सुना है?
इंडोनेशियाई महिला ने गाया हिंदी गाना
हाल ही में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में इंडोनेशियाई स्वतंत्र पत्रकार वाहिदवती (Wahidawati) ने लोकप्रिय हिंदी गीत गाकर सभी को चौंका दिया।

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वाहिदवती साल 1990 में आई फिल्म 'जुर्म' (Jurm) का गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' (Jab Koi Baat Bigad Jaye) गुनगुनाती नजर आईं। इस गीत को विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) पर फिल्माया गया है।
महेश भट्ट ने किया है निर्देशन
कुमार सानू (Kumar Sanu) और साधना सरगम (Sadhana Sargam) ने इसे अपनी मजबूत आवाज से सजाया है। राजेश रौशन ने इसका संगीत दिया था और इंदीवर ने इसके खूबसूरत बोल लिखे। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।
जब कोई बात बिगड़ जाए सच्चे प्रेम और उस पर अटूट विश्वास की कहानी कहता है। यह गीत सिखाता है कि अच्छे समय में तो सभी साथ होते हैं, लेकिन असली प्यार वही है जो बुरे वक्त और परेशानियों में भी आपका साथ न छोड़े।
Who CAN'T sing an Indian song!
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) September 13, 2026
After Malaysian PM Anwar Ibrahim’s candid singing moment yesterday, Indonesian journalist Mega Mei Wahidawati sang “Jab Koi Baat Bigad Jaye” while speaking about her country’s first summit as a BRICS member
Different countries, different… pic.twitter.com/f9JMlfa2pl
कौन-कौन से कलाकार आए नजर?
मूवी में विनोद खन्ना, मीनाक्षी शेषाद्रि के अलावा शफी इनामदार, संगीता बिजलानी, महेश आनंद और कई अन्य कलाकार नजर आए। जुर्म की कहानी की बात करें तो 1990 में आई सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जुर्म एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है, जिसका जीवन एक मर्डर मिस्ट्री और उलझे हुए रिश्तों के कारण पूरी तरह बदल जाता है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में कॉपी हुआ था Lata Mangeshkar का ये गीत, 4000 करोड़ का चला मुकदमा; ओरिजिनल से ज्यादा हिट था रीमेक सॉन्ग
