विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

150 साल पुराना राष्ट्रीय गीत, 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से गूंजा Lata Mangeshkar का गाना

Updated: Sat, 15 Aug 2026 04:49 PM (IST)

15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 150 साल पुराने राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन हुआ। यह पल हमेशा हमेशा के लिए भारत के इतिहास में दर्ज हो गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 15 अगस्त 2026 को लाल किले पर 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन हुआ।

  2. बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में 'वंदे मातरम' गीत की रचना की।

  3. लता मंगेशकर की आवाज ने 'वंदे मातरम' को अमर बना दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूरा देश 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता (Independence Day) की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी के साथ लाल किले पर कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में लोगों ने सोचा नहीं था।

आज इस मौके पर हम आपको सिनेमा के एक ऐसे लोकप्रिय और ऐतिहासिक देशभक्ति गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 150 सालों से भारतवासियों की पहली पसंद बना हुआ है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज ने इसे हमेशा-हमेशा के लिए अमर बना दिया।

बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी रचना

हम बात कर रहे हैं गीत 'वंदे मातरम' (Vande Mataram) की जिसकी रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 7 नवंबर 1875 में की थी। यह सबसे पहले 'बंगदर्शन' पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद साल 1952 में आई हिंदी फिल्म आनंदमठ में लता मंगेशकर और हमेंत कुमार ने इसे गाया था।

Lata (8)

यही वह फिल्म थी, जिसमें वंदे मातरम पहली बार गीत के रूप में इस्तेमाल किया गया। आनंद मठ में ये गीत भारत भूषण, पृथ्वीराज कपूर, प्रदीप कुमार और गीता बाली जैसे सेलेब्स पर फिल्माया गया था।

स्वतंत्रता दिवस पर हुआ सामूहिक गायन

आज इस गानें को याद करने की कई और खास वजह हैं। इतिहास में पहली बार 15 August 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसके 150 साल पूरे होने पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के भाषण से पहले 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया गया। इस तरह यह ऐतिहासिक क्षण राष्ट्रप्रेम, एकता और भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन गया।

Lata (3)

इन फिल्मों में भी हुआ है इस्तेमाल

बता दें कि इसके अलावा इस देशभक्ति गीत को साल 1985 में आई फिल्म 'वंदे मातरम', साल 2001 में आई 'कभी खुशी कभी गम' और 2019 में आई 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में भी इस्तेमाल किया गया था।

फाइटर (2024)दरअसल जब देश ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ आजादी के लड़ाई लड़ रहा था तो उस दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों और सेनानियों के लिए वंदे मातरम सबसे बड़ा प्रेरणा स्त्रोत बना था।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त पर जरूर बजता है 56 साल पुराना ये देशभक्ति गीत, Manoj Kumar के इस गाने के बिना अधूरा है 'आजादी का महोत्सव'

यह भी पढ़ें- सिगरेट के पैकेट पर लिखा गया था Lata Mangeshkar का देशभक्ति गीत, 63 साल बाद भी आंखें नम कर देता है गाना