विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

62 साल पुराने Lata Mangeshkar के इस गाने के बिना खत्म नहीं होता था 'चित्रहार', आज भी बड़े चाव से सुनते हैं लोग

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:37 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 05:45 PM (IST)

दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम चित्रहार में 1964 की फिल्म 'वो कौन थी' का लता मंगेशकर द्वारा गाया गीत अक्सर प्ले किया जाता था।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चित्रहार दूरदर्शन (DD National) पर प्रसारित होने वाले सबसे पॉपुलर टीवी कार्यक्रमों में से एक था। यह कार्यक्रम हफ्ते में दो बार बुधवार और शुक्रवार को रात 8:00 बजे प्रसारित होता था।

स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुआ था कार्यक्रम

यह कार्यक्रम 15 अगस्त 1982 को शुरू हुआ था। आज इसे शुरू हुए 44 साल हो चुके हैं। आज भी यह कार्यक्रम डीडी पर आता है लेकिन अब इसका टाइम बदल गया है।

यह दूरदर्शन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रमों में से एक है। आज आपको चित्रहार पर प्रसारित होने वाले ऐसे ही एक गाने के बारे में बताएंगे जिसके बिना चित्रहार लगभग अधूरा सा था।

Song (17)

1980 और 1990 के दशक में इसे पूरे भारत में बहुत चाव से देखा जाता था। नए गानों को लोगों तक पहुंचाने का यह सबसे बड़ा माध्यम था। हम बात कर रहे हैं साल 1964 में आई फिल्म 'वो कौन थी' (Wo Kaun Thi) की।

राजा मेहंदी अली खान ने लिखे थे लिरिक्स

इसका गाना 'लग जा गले ये हसीन रात' (Lag Jaa Gale Ki Phir Ye Haseen Raat Ho Na Ho) काफी ज्यादा पॉपुलर था और हर बार चित्रहार में जरूर बजाया जाता था। इस गीत को आवाज दी थी लता मंगेशकर ने और लिरिक्स लिखे थे राजा मेहंदी अली खान ने। इसे मनोज कुमार और साधना पर फिल्माया गया है।

गाड़ी में सुनना पसंद करते हैं लोग

यह गाना अपने रोमांटिक और थोड़े उदास भाव के लिए जाना जाता है। इसके बोल आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। इस सदाबहार गीत को लोग अक्सर ट्रेवल करते समय गाड़ी में सुनना पसंद करते हैं।

वहीं बात करें फिल्म की कहानी थी तो वो कौन थी भारतीय सिनेमा की एक बेहद मशहूर और क्लासिक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर राज खोसला ने किया था। एन. एन. सिप्पी इसके निर्माता थे। यह फिल्म अपने सस्पेंस, बेहतरीन अभिनय और सदाबहार गानों के लिए आज भी याद की जाती है।

यह भी पढ़ें- 90s में सुबह-सुबह रेडियो पर खूब बजता था माधुरी दीक्षित का गाना, Alka Yagnik ने दी है आवाज, 35 साल बाद भी है हिट

यह भी पढ़ें- 'रामायण की सीता' के लिए अलका याग्निक ने गाया था भोजपुरी का हिट गाना, आज भी इसे गाकर बालम को ताने देती हैं महिलाएं