विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90s में सुबह-सुबह रेडियो पर खूब बजता था माधुरी दीक्षित का गाना, Alka Yagnik ने दी है आवाज, 35 साल बाद भी है हिट

Published: Tue, 08 Sep 2026 05:14 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 05:28 PM (IST)

अल्का याग्निक का गाया और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया एक गीत आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने एक्सप्रेशन और शानदार डांस परफॉर्मेंस की वजह से माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कहा जाता था। चोली के पीछे क्या है, मेरा पिया घर आया उनके कुछ शानदार गाने ऐसे हैं जिन्हें बार-बार सुनने का दिल करता है।

भजन गाने से की थी शुरुआत

कई सिंगर्स ने माधुरी दीक्षित के लिए शानदार गाने गाए हैं लेकिन इनमें अल्का याग्निक सबसे स्पेशल हैं। 90s के दौर में वो राज करती थीं और उनका नाम टॉप प्लेबैक सिंगर्स की लिस्ट में आता था। उन्होंने बचपन में ही आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) के लिए भजन और गाने गाने शुरू कर दिए थे।

Madhuri (1)

आज आपको अल्का याग्निक के उसे कल्ट गाने के बारे में बताने वाले हैं जो उन्होंने साल 1991 में फिल्म साजन के लिए गाया था। माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया तू शायर है मैं तेरी शायरी अभी भी दर्शकों के दिल में एक खास जगह रखता है।

शायरी से जुड़े हैं गाने के भाव

इसके लिरिक्स समीर ने लिखे थे और नदीम श्रवण ने इसका म्यूजिक दिया था। गाने के बोल 'तू शायर है मैं तेरी शायरी' दिखा रहा है कि नायक और नायिका का वजूद एक-दूसरे के बिना अधूरा है। जैसे शायर के बिना शायरी का कोई मोल नहीं, वैसे ही प्रेमिका का जीवन अपने प्रेमी के बिना अर्थहीन है।

फिल्म को लॉरेंस डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सलमान खान, लक्ष्मीकांत बेर्डे, कादर खान, रीमा लागू आदि नजर आए। फिल्म साजन दोस्ती, प्यार और त्याग की एक भावुक कहानी है जिसमें एक दोस्त अपने प्यारे दोस्त के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देता है। वैसे तो साजन फिल्म के सारे ही गाने हिट थे लेकिन तू शायर है मैं तेरी शायरी एक बेहद रोमांटिक गाना था जिसने दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई।

यह भी पढ़ें- विरह के दर्द में लिखा गया था Lata Mangeshkar का वायरल गाना, रिलीज हुआ तो लोग करने लगे डांस, आज भी है कल्ट सॉन्ग

यह भी पढ़ें- 'रामायण की सीता' के लिए अलका याग्निक ने गाया था भोजपुरी का हिट गाना, आज भी इसे गाकर बालम को ताने देती हैं महिलाएं