'ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया...', 70 साल के Udit Narayan ने फैन को किया था 'किस', अब Kumar Sanu ने ली चुटकी
पिछले साल उदित नारायण (Udit Narayan) का किस विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। अब कुमार सानू (Kumar Sanu) ने तंज कसा है। ...और पढ़ें

कुमार सानू ने उदित नारायण के किस विवाद पर रिएक्शन दिया। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उदित नारायण (Udit Narayan) और कुमार सानू न केवल सिनेमा के सबसे दमदार सिंगर्स हैं, बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। दोस्ती के बीच दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने में भी कभी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में, कुमार सानू (Kumar Sanu) ने उदित नारायण के किस विवाद पर रिएक्शन दिया है।
पिछले साल उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। क्लिप में 70 साल के सिंगर एक कॉन्सर्ट के दौरान फीमेल फैन को लिप पर किस करते हुए देखे गए थे। इसके लिए उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।
उदित पर कुमार सानू का तंज
अब उदित नारायण के दोस्त और सिंगर कुमार सानू ने चुटकी ली है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में 'आशिकी' के सिंगर से जब उनकी फीमेल फैन-फॉलोइंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "ना मेरे को कोई चुम्मा वुमा नहीं दिया, ना ही मैंने किसी को किया। ना तो मैं चुम्मा दिया, ना लिया। मैंने वो सब नहीं किया।"
कभी एक-दूसरे के खिलाफ थे सिंगर्स
कुमार सानू और उदित नारायण कभी बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स हुआ करते थे। 90s के दौर में उनके बीच राइवलरी के भी चर्चे हुआ करते थे। आखिर हो भी क्यों ना, दोनों एक-दूसरे के कॉम्पटीटर्स जो थे। हालांकि, आज उनके बीच कोई भी मनमुटाव या फिर कॉम्पटीशन नहीं है। दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन चुके हैं।
खबरें और भी

किस विवाद पर क्या बोले थे उदित नारायण?
बात करें उदित नारायण के किस विवाद (Udit Narayan Kiss Controversy) की तो वीडियो वायरल होने के बाद वह काफी ट्रोल हुए थे। बाद में उन्होंने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में इस विवाद पर रिएक्शन दिया था।
उन्होंने कहा था, "क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है जिससे मुझे, मेरे परिवार या मेरे देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी हो? तो फिर जिंदगी के इस पड़ाव पर जब मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है, मैं ऐसा कुछ क्यों करूंगा? मेरे और मेरे फैंस के बीच एक गहरा, पवित्र और अटूट रिश्ता है। उस विवादित वीडियो में जो आपने देखा, वह मेरे और मेरे फैन्स के बीच के प्यार की ही एक झलक थी। वे मुझसे प्यार करते हैं और मैं उनसे और भी ज्यादा प्यार करता हूं।"