विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शूट से 4 दिन पहले Dhurandhar के 'शरारत' गाने के लिए कास्ट हुई थीं Krystle D'Souza, रिहर्सल के वक्त लगा था डर

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:58 PM (IST)

क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने रिवील किया है कि धुरंधर (Dhurandhar) में शरारत गाना मिलने पर उन्हें कैसा महसूस हुआ था।

शरारत गाना करने से डर रही थीं क्रिस्टल डिसूजा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

शरारत गाना करने से डर रही थीं क्रिस्टल डिसूजा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'एक हजारों में मेरी बहना है' फेम एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) में एक हिट आइटम सॉन्ग 'शरारत' गाने में काम किया।

'शरारत' गाने में क्रिस्टल डिसूजा के साथ आयशा खान (Ayesha Khan) भी नजर आई थीं। यह गाना सुपरहिट हो गया था और उनका हुक स्टेप वायरल हो गया था। मगर जब क्रिस्टल को गाने के लिए अप्रोच किया गया था, तब वह डरी हुई थीं।

4 दिन पहले मिली थी धुरंधर

फराह खान के यूट्यूब चैनल में क्रिस्टल डिसूजा ने खुलासा किया है कि उन्हें कैसे यह गाना मिला था। एक्ट्रेस ने कहा, "यह पहली बार था, जब मैं कोई आइटम सॉन्ग कर रही थी। सच बताऊं तो जब मुझे मुकेश छाबड़ा सर से कॉल आया तो मैं बालकनी में अपनी दोस्तों के साथ बैठी हुई थी।"

क्रिस्टल ने कहा बताया, "उन्होंने कहा कि 4 दिन में हम एक गाने की शूटिंग करने जा रहे हैं और एक लड़की पहले ही सिलेक्ट हो गई है। टीम देखना चाहती है कि आप यह कर पाएंगी या नहीं। मैंने कहा ठीक है, मुझे थोड़ा समय दीजिए और फिर मैंने कॉल काट दी।"

Krystle Dsouza

रिहर्सल के वक्त डरी हुई थीं एक्ट्रेस

क्रिस्टल डिसूजा ने आगे बताया कि वह यह आइटम सॉन्ग करने से पहले काफी डरी हुई थीं। उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे ठीक से कोई जानकारी नहीं दी, बस इतना कहा कि इसमें बड़े स्टार्स हैं और यह एक बहुत बड़ी फिल्म है। फिर मैं रिहर्सल के लिए गई, जहां विजय गांगुली ( कोरियोग्राफर) सर और आदित्य धर (डायरेक्टर) सर मौजूद थे।"

शूट के वक्त हुक स्टेप नहीं था फाइनल

क्रिस्टल ने कहा कि शूट के वक्त हुक स्टेप तय नहीं था। उन्होंने बताया, "उन्होंने हमसे लगभग 11 अलग-अलग स्टेप्स करवाए। उस समय 'हुक स्टेप' फाइनल नहीं हुआ था, इसलिए हमारे दिमाग में 11 स्टेप्स थे और उसके बाद मेरा सिलेक्शन हो गया। मैं बहुत डरी हुई थी।"

यह भी पढ़ें- 'यह मेरे लिए ही बना...', Dhurandhar में तमन्ना भाटिया को रिप्लेस करने पर क्रिस्टल डिसूजा ने दिया ऐसा बयान

यह भी पढ़ें- Krystle D'Souza और रिदा थाराना बने The Traitors सीजन 2 के विनर्स, जीता 66 लाख का प्राइज पॉट