विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद बिपाशा ने किया मजाक, सलमान ने पति पर ले ली चुटकी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 02 May 2016 05:24 PM (IST)

बिपाशा और करण की शादी में शामिल हुए सलमान उनके साथ मीडिया को पोज दे रहे थे। इस दौरान ही ऐसे सवाल पूछ लिए गए, जिनका जवाब हैरान करने वाला था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन) बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों को मुबारकबाद देने कई जानेमाने सितारे पार्टी में पहुंचे। इनमें सलमान खान भी शामिल हैं। उनके साथ बिपाशा और करण ने मीडिया को पोज दिए। इसी दौरान बिपाशा से उनकी हनीमून प्लानिंग के बारे में पूछ लिया गया। इस पर बिपाशा ने मजाकिया लहजे में कह दिया कि वो अपने हनीमून पर सलमान को साथ ले जाना चाहती हैं।

देखिए बिपाशा-करण के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे कौन-कौन सितारे
प्रियंका ने बराक ओबामा के साथ किया डिनर, देखिए शानदार शाम की तस्वीर

सलमान ने पति पर ली चुटकी

वहीं सलमान भी मजाक केे मामले में कहां पीछे रहने वालों में से हैं। हालांकि मजाक-मजाक में ही सहीं उन्होंने बिपाशा के पति बन चुके करण पर तंज कस दिया। दरअसल, सलमान से पूछ लिया गया कि बिपाशा और करण की जोड़ी के बारे में वो क्या सोचते हैं। इस पर सलमान ने कह दिया, 'जोड़ी बहुत अच्छी है और मैं उम्मीद करता हूं ये जोड़ी टिके, ये टिकना इम्पॉर्टेंट है।'

आते ही छा गया 'कबाली' का दमदार टीजर, रजनीकांत बने हैं डॉन

आपको बता दें कि बिपाशा की तो यह पहली शादी है, मगर करण की तीसरी। इससे पहले वो श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट के साथ शादी कर चुके हैं। दोनों ही टीवी एक्ट्रेस हैं। सलमान के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, प्रीति जिंटा जैसे सितारे भी बिपाशा और करण को बधाई देने पार्टी में पहुंचे।