Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Krishnavataram Trailer: 4000 करोड़ की रामायण के बीच आया 'कृष्णावतारम' का ट्रेलर, लोग बोले- रणबीर की फिल्म से बेहतर

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 04:12 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा में पौराणिक कथाओं का दौर लौट आया है। हाल ही में 'कृष्णावतारम' का ट्रेलर जारी हुआ है, जो भगवान श्रीकृष्ण की महागाथा पर है। अब इसकी तुलना र ...और पढ़ें

    कृष्णावतारम का ट्रेलर हुआ रिलीज

    कृष्णावतारम का ट्रेलर हुआ रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है जैसे हिंदी सिनेमा में पौराणिक कथाओं का दौर लौट आया है। नई फिल्में और सीरीजों का एलान हो रहा है। पौराणिक कथाओं पर बनने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में हाल ही में एक और नाम शामिल हुआ है और इस फिल्म का नाम है कृष्णावतारम, जिसका हाल ही में ट्रेलर आया है और यकीन मानिए ये ट्रेलर किसी बड़ी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है।

    ट्रेलर में क्या है खास?

    साउथ सिनेमा में कथाओं, लोककथाओं और किंवदंतियों पर आधारित फिल्मों का एक लंबा और सफल इतिहास रहा है, जो सनातन धर्म की कहानियों को जीवंत करती हैं। हालांकि हिंदी सिनेमा भी इससे अछूता नहीं रहा है, समय-समय पर ऐसी फिल्में आई भी हैं। एक तरफ रणबीर कपूर की रामायण की चर्चा हो रही है तो इसी बीच हाल ही में कृष्णावतारम का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Ramayana के बाद बॉक्स ऑफिस पर चलेगा रणबीर का Brahmastra, नमित मल्होत्रा ने लगाई मुहर

    krishwr

    फिल्म का यह पहला पार्ट है, जिसका नाम Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam) रखा गया है। इस ट्रेलर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रेमकथा को दिखाया गया है। यह ट्रेलर पवित्र कृष्ण जन्मभूमि पर लॉन्च किया गया। ट्रेलर की शुरुआत भगवान कृष्ण और राधा से होती हुई दिखाई गई है।

    Krishw

    इसके बाद कान्हा की रासलीला से लेकर उनके रुक्मणि के विवाह और रानी सत्यभामा के साथ उनके संवादों और कहानियों का जिक्र इसमे किया गया है। वहीं द्वारका से प्रभु कृष्ण का जाना भी इसमें दिखाया गया है। इसके अलावा समंदर में डूबती द्वारका की भी झलक दिखी है। हालांकि इसमें श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का जिक्र नहीं है। ट्रेलर में VFX शानदार नजर आया है और सिनेमैटोग्राफी कमाल है।

    खबरें और भी

    Krishneq

    ट्रेलर की हो रहीं तारीफें

    आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग इसकी तारीफें कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर को बेहतरीन बनाने की हर मुमकिन कोशिश की है। विजुअली फिल्म का ट्रेलर काफी बेतहरीन लग रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसी की तारीफें करने में लगे हैं।

    Krishnae

    प्रकाश कापड़िया और राम मोरी द्वारा लिखित इस फिल्म में सिनेमैटोग्राफी अयानंका बोस की है और संगीत प्रसाद एस का है। कुछ लोगों ने इससे पहले आईं फिल्मों से बेहतर बताया है तो कुछ ने कहा है कि फिल्म का यह ट्रेलर नितेश तिवारी की रामायण से काफी बेहतर है। हालांकि रामायण की सिर्फ अभी टीजर की झलक नजर आई है।

    हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित, कृष्णावतारम में सिद्धार्थ गुप्ता ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया है। इसके अलावा सुष्मिता भट्ट ने राधा, संस्कृति जयाना ने सत्यभामा और निवाशिनी कृष्णण ने रुक्मणि का रोल प्ले किया है। कृष्णावतारम 7 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- 'रणबीर संग कोई सीन नहीं...'Ramayana के पहले पार्ट पर यश ने दिया बड़ा अपडेट, मायूस हो सकते हैं फैंस