Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रणबीर संग कोई सीन नहीं...'Ramayana के पहले पार्ट पर यश ने दिया बड़ा अपडेट, मायूस हो सकते हैं फैंस

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 02:12 PM (GMT+05:30)

    यश ने 'रामायण' के पहले भाग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे फैंस मायूस हो सकते हैं। यश ने फिल्म मूवी में अपने और रणबीर के किरदार पर बात की और बताया क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हर कोई फिल्म से जुड़ी एक एक डिटेलिंग जानने के लिए बेहद उत्सुक है। मूवी के फर्स्ट लुक रिलीज के बाद से ही ये बेकरारी और बढ़ गई है।

    टीजर में राम बने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की पहली झलक दिखाई गई। इसमें रावण के रूप में यश भी दिखे लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया गया। तभी से फैंस रणबीर कपूर और यश के बीच कड़ी टक्कर देखने के लिए बेताब हो गए। लेकिन अभी यश ने मूवी को लेकर जो अपडेट दिया है उससे उनके फैंस थोड़ा मायूस हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Ramayana के बाद बॉक्स ऑफिस पर चलेगा रणबीर का Brahmastra, नमित मल्होत्रा ने लगाई मुहर

    दो पार्ट्स में रिलीज होगी रामायण

    रामायण दो पार्ट्स में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इसी साल 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली के मौके पर ही आएगा। अब यश ने बताया है कि 'रामायण' के पहले पार्ट में वह और रणबीर आमने-सामने नहीं आएंगे।

    दरअसल यश हाल ही नमित मल्होत्रा के साथ 'रामायण' के प्रमोशन के लिए सिनेमाकॉन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि पहले पार्ट में वह और रणबीर कपूर साथ नजर नहीं आएंगे। उनका कोई फेस-ऑफ नहीं है। यश ने इसकी वजह भी बताई।

    खबरें और भी

    yash (9)

    सेट पर कैसा था रणबीर और यश का रिश्ता?

    यश से पूछा गया कि सेट पर रणबीर कपूर के साथ उनका रिलेशनशिप कैसा है और उन्होंने आपस में कैसे तालमेल बिठाया। इस पर यश बोले, 'दिलचस्प बात यह है कि हम दोनों इस फिल्म में स्क्रीन पर एक साथ नहीं आए हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि फिल्म दो पार्ट में आएगी तो, पहले पार्ट में मुझे लगता है कि रावण के रूप में मेरा अपना राज्य है, और राम का अपना राज्य है।'

    यश ने आगे कहा, 'लेकिन हां, हम वैसे कई बार मिल चुके हैं और रणबीर वाकई एक शानदार एक्टर हैं। हमारे बीच की आपसी समझ अच्छी है। जब आप 'रामायण' जैसी किसी महत्वाकांक्षी और असाधारण रचना को करने निकलते हैं, तो हम सभी का एक ही लक्ष्य होता है- इस कहानी को बेहतरीन तरीके से पेश करना। मुझे लगता है कि हमारी सोच मिलती-जुलती है, इसलिए आपसी तालमेल की कोई समस्या ही नहीं है। हम इसे इंजॉय कर रहे हैं।'

    रामायण का निर्माण 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में हुआ है। एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हंस ज़िमर ने इस प्रोजेक्ट के लिए पहली बार साथ आए हैं।

    WhatsApp Image 2026-04-15 at 2.01.13 PM

    शोकेस के लिए रखे गए राम-सीता के कॉस्ट्यूम

    बता दें कि सिनेमाकॉन 2026 में राम, सीता और रावण के कॉस्ट्यूम्स भी दुनिया के सामने रखे गए हैं। यह पहली बार है जब किसी भारतीय पौराणिक कहानी को इतने बड़े ग्लोबल लेवल पर प्रजेंट किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Ramayana के बाद Ranbir करेंगे 425 करोड़ी फ्रेंचाइजी पर काम, बॉक्स ऑफिस का सिंहासन हथियाने को तैयार 'सांवरिया'?