21 साल तक पहले हिट सॉन्ग के लिए तरसते रहे थे Kishore Kumar, इस गीत से चमका था करियर
दिग्गज गायक किशोर कुमार को अपने पहले हिट सॉन्ग के लिए करीब 21 साल तक इंतजार करना पड़ा था। ...और पढ़ें

गायक किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
21 साल बाद आया था पहला हिट सॉन्ग
इस गाने से बदली थी किशोर दा की किस्मत
किशोर कुमार ने 1948 में गाया था पहला गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार ने बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत साल 1948 में की थी। उस दौरान उन्होंने अभिनेता देव आनंद की फिल्म जिद्दी के गाने मरने की दुआएं क्यों मांगू... के तौर पर अपना पहला गाना गाया था। लेकिन इस गाने के बाद उनको पहले हिट सॉन्ग के लिए करीब 21 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था।
इस बीच हम आपको उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने किशोर दा की किस्मत को बदल दिया था और उन्हें रातोंरात संगीत की दुनिया के सुरों का सरताज बना दिया था। आइए जानते हैं कि वह सॉन्ग कौन सा था।
किशोर कुमार का पहला हिट सॉन्ग
गायिकी से पहले किशोर कुमार ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था। लेकिन इसमें उन्हें कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। फिर साल दर साल बीतते गए और किशोर दा का करियर ना तो एक्टिंग में चल पा रहा था और नहीं गायिकी में वह कुछ खास छाप छोड़ पा रहे थे। फिर आता साल 1969 और रिलीज होती है अभिनेता राजेश खन्ना की ब्लॉकबस्टर फिल्म आराधना (Aradhana)। इस मूवी में किशोर कुमार ने बतौर गायक कई गाने गए।
-1776852890688.jpg)
यह भी पढ़ें- आशिकों के दिलों को सुकून देती है ये 'जलन'... कालजयी है Rajesh Khanna का यह गाना, सुनकर आज भी तड़प उठते हैं दीवाने
लेकिन उनके पहले हिट सॉन्ग के तौर पर आराधना का मेरे सपनों की रानी... (Mere Sapno Ki Rani) बना। जी हां, राजेश खन्ना पर फिल्माया गया ये रोमांटिक सॉन्ग किशोर दा के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। ये सॉन्ग इतना ज्यादा बड़ा हिट हुआ, जिससे किशोर कुमार का सिंगिंग करियर चल निकला और 21 साल के लंबे इंतजार के बाद उनको अपनी मेहनत का फल मिला। आज भी किशोर दा के इस गीत को खूब सुना जाता है।
खबरें और भी

सिर्फ मेरे सपनों की रानी... ही बल्कि आराधना का रूप तेरा मस्ताना... गाना भी आइकॉनिक रहा। इस तरह से राजेश खन्ना की आवाज बनकर किशोर कुमार को काफी सफलता मिली और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद किशोर दा ने अमिताभ बच्चन जैसे कई कलाकारों के लिए हिट सॉन्ग गाए।
किशोर कुमार के टोटल गाने
बतौर सिंगर किशोर कुमार ने हिंदी सिनेमा में 4 दशक लंबी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 16 हजार से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी थी। जिसमें हिंदी और बंगाली सहित अन्य कई भाषाएं भी शामिल रहीं। इसी वजह से किशोर दा को हिंदी सिनेमा का ग्रेटेस्ट सिंगर भी कहा जाता है।