आशिकों के दिलों को सुकून देती है ये 'जलन'... कालजयी है Rajesh Khanna का यह गाना, सुनकर आज भी तड़प उठते हैं दीवाने
आशिकों के दिलों के हाल को बयां करते हुए हिंदी सिनेमा में न जाने कितने ही गाने बने हैं, लेकिन 45 साल पहले राजेश खन्ना का एक ऐसा गाना आया था, जिसे सुनकर ...और पढ़ें

45 सालों से अमर है राजेश खन्ना का यह गाना/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिक किसी भी इंसान की भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे सही तरीका है। मोहब्बत हो या जलन, रोमांस हो या टूटा दिल, बॉलीवुड में हर सिचुएशन के लिए बेहतरीन गाने मौजूद हैं। खास बात यह है कि इन गानों की चमक आज भी फीकी नहीं पड़ी है, बल्कि बीतते समय के साथ ये और भी ज्यादा आइकॉनिक बन चुके हैं।
हम आपको राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के 45 साल पहले रिलीज हुए एक ऐसे ही कालजयी गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने आशिकों के दिलों को सुकून देने के साथ-साथ यह भी बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया है कि अपनी प्रेमिका को किसी और के साथ देखकर कितनी 'जलन' होती है। आखिर कौन सा है वह गाना, जिसे सुनकर आज भी तड़प उठता है हर आशिक? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:
45 सालों से आशिकों के दिलों को कर रहा छलनी
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह साल 1981 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कुदरत' का गाना है। इस फिल्म में राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, राज कुमार और विनोद खन्ना जैसे दिग्गज सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 45 साल पुराने इस एवरग्रीन गाने के बोल हैं- 'हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते... मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना'। यह अपने जमाने का सुपरहिट सॉन्ग है और निश्चित तौर पर आपने कई मौकों पर अपने घर या आसपास लोगों को यह गाना गुनगुनाते हुए सुना होगा।
वैसे तो इस आइकॉनिक गाने का हर बोल दिल को छूने वाला है, लेकिन आशिक जिस लाइन को सुनकर सबसे ज्यादा तड़प उठते हैं, वह है- "तुम्हें कोई और देखे तो जलता है दिल... बड़ी मुश्किलों से फिर संभलता है दिल।" 'कुदरत' फिल्म में इस गाने को हेमा मालिनी और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था, जिसमें बॉलीवुड के पहले 'सुपरस्टार' अपनी प्रेमिका के सामने अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 6 साल में 19 फिल्में, पति के लिए छोड़ा करियर, बेटियों की खातिर की बगावत; 60's की सेंसेशन थीं कपूर खानदान की 'बहू'
किशोर कुमार ने दी थी अपनी सुरीली आवाज
'हमें तुमसे प्यार कितना' गाने के शानदार लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। राजेश खन्ना के इस सुपरहिट गाने का म्यूजिक लेजेंड्री म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन ने दिया था और इसे अपनी सुरीली आवाज से सजाया था दिग्गज सिंगर किशोर कुमार ने। दिलचस्प बात यह है कि पंचम दा ने इस गाने के दो वर्जन रिकॉर्ड करवाए थे। इसका रोमांटिक वर्जन उन्होंने किशोर कुमार से गवाया था, जबकि दूसरा वर्जन बेगम परवीन सुल्ताना से गवाया गया था, जो उस जमाने में शास्त्रीय संगीत का बहुत बड़ा नाम थीं।
Credit- Kishore Kumar Hit Songs Youtube
उस सुनहरे दौर में राजेश खन्ना और किशोर कुमार की जोड़ी को इंडस्ट्री की 'हिट मशीन' कहा जाता था। किशोर दा ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के लिए जितने भी गाने गाए, वे लगभग सभी सुपरहिट साबित हुए और आज भी एवरग्रीन गानों की लिस्ट में शान से शुमार हैं।