Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kishore Kumar का 43 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग आज भी है पॉपुलर, सदाबहार गाने का क्रेज नहीं हुआ कम

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 03:46 PM (IST)

    Kishore Kumar बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे महान सिंगर्स में से एक थे। उनका ये गाना आज 43 साल बाद भी उतना ही सदाबहार बना हुआ है। ...और पढ़ें

    किशोर कुमार का 43 साल पुराना सदाबहार गीत

    किशोर कुमार का 43 साल पुराना सदाबहार गीत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने भारतीय सिनेमा में 2500 से ज्यादा गाने गाए। जिनमें से कई आज भी सदाबहार हैं। आज हम जिस गाने की बात करने जा रहे हैं वह 43 साल पुराना है लेकिन आज भी सिनेमा लवर्स इसे गुनगनाते हुए मिल जाते हैं।

    सुपरस्टार्स की आवाज थे किशार कुमार

    8 बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतने वाले किशोर कुमार ने कई सुपरस्टार्स को आवाज दी जिनमें राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), जीतेंद्र, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और देव आनंद शामिल हैं। यह गाना उन्होंने 23 साल के हीरो के लिए गाया था और तब किशोर कुमार 50 साल से ज्यादा के थे।

    kishore kumar (4)

    यह भी पढ़ें- सात समंदर पार से आया Kishore Kumar का ये जादूई गाना, 42 साल पहले बप्पी दा के संगीत ने किया था ऐसा जादू

    कौन सा है ये गाना?

    जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है नीले नीले अंबर पर (Neele Neele Ambar Par) है जो 1983 की फिल्म कलाकार (Kalaakaar) का है जिसमें श्रीदेवी (Sridevi) ने अभिनय किया था।

    kishore kumar (6)

    'कलाकार' फिल्म के बारे में

    1983 की बॉलीवुड फिल्म 'कलाकार', जिसमें कुणाल गोस्वामी और श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, का साउंडट्रैक काफी लोकप्रिय है। इसका संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने तैयार किया था और इसके बोल इंडीवर ने लिखे थे। यह साउंडट्रैक मुख्य रूप से अपने हिट गाने 'नीले नीले अंबर पर' के लिए जाना जाता है, जिसे किशोर कुमार ने गाया था।

    किशोर कुमार के बारे में

    किशोर कुमार (Kishore Kumar) एक भारतीय प्लेबैक सिंगर, संगीतकार और अभिनेता थे। उन्हें भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे महान, सबसे प्रभावशाली गायकों में से एक माना जाता है। वे अपनी योडलिंग और अलग-अलग आवाजों में गाने की क्षमता के लिए जाने जाते थे। वे अलग-अलग स्टाइल में गाते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर के गाने को Kishore Kumar ने किया था अमर, 48 साल पुराना गीत है सबसे बेस्ट