Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किशोर दा से छीन लिया गया था ये गाना, बाद में उसी गीत ने Amitabh Bachchan को बनाया सुपरस्टार

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 04:17 PM (GMT+05:30)

    महा नायक अमिताभ बच्चन के एक कल्ट गाने के लिए बतौर गायक किशोर कुमार संगीतकार की पहली पसंद नहीं थे। ...और पढ़ें

    लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. किशोर कुमार को संगीतकार ने किया था इग्नोर

    2. ये गायक गाने वाला था अमिताभ का गाना

    3. बाद में किशोर दा ने गाया था कल्ट सॉन्ग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गायक किशोर कुमार और अमिताभ बच्चन की जोड़ी सिनेमा जगत में काफी चर्चित रही। जिस तरह से राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने में किशोर दा की आवाज ने अहम योगदान अदा किया किया, ठीक उसी तरह से वह बिग बी के लिए भी लकी साबित हुए थे। 

    लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ के एक 41 साल पुराने गाने के लिए बतौर सिंगर किशोर कुमार संगीतकार की पहली पसंद नहीं थे और उन्होंने इस गायक को फाइनल कर लिया था। लेकिन बाद में ये गीत कैसे किशोर दा के पास पहुंचा, आइए जानते हैं-

    किशोर कुमार ने छीना गया था ये गीत

    साल 1985 में अमिताभ बच्चन, माधवी, रजनीकांत और कमल हासन स्टारर फिल्म गिरफ्तार को रिलीज किया गया था। मूवी के डायरेक्टर प्रयाग राज थे और संगीतकार की कमान बप्पी लहरी के हाथों में थी। फेसबुक पेज एक दर्द की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के गाने धूप में निकला न करो रूप की रानी... (Dhoop Mein Nikla Na Karo) के लिए किशोर कुमार बतौर गायक बप्पी की पहली पसंद नहीं थे।

    यह भी पढ़ें- 65 साल पहले हॉलीवुड से आया Kishore Kumar का ये धमाकेदार गाना, आशा ताई ने भी दी आवाज; मधुबाला संग लगाए थे ठुमके

    kishorekumar (1)

    जब ये जानकारी मूवी के मेकर्स को मिली थी, उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर से कहा था कि क्या तुमको मालूम नहीं कि ये गाना अमिताभ पर फिल्माया जाना है और किशोर की आवाज उनपर जचती है। लेकिन बप्पी लहरी अपनी जिद पर उड़े थे और वह यह गीत सिंगर शब्बीर कुमार से गवाना चाहते थे।

    खबरें और भी

    war machine (1)

    इस मामले में बाद में कादर खान की एंट्री हुई और उन्होंने बप्पी को समझाया और कहा कि घर जाकर इस पर ठंडे दिमाग से विचार करो। फिर जाकर बप्पी को अपनी गलती को एहसास और फिर किशोर कुमार ने गिरफ्तार के धूप में निकला न करो रूप की रानी गाने को गाया। आलम ये है कि आज भी इसे हिंदी सिनेमा का कल्ट सॉन्ग माना जाता है। 

    बप्पी और किशोर दा की गहरी दोस्ती

    कहा जाता है कि संगीतकार आरडी बर्मन की तरह बप्पी लहरी के साथ भी सुरों के सरताज किशोर कुमार की काफी गहरी दोस्ती हुआ करती थी। लेकिन गिरफ्तार के इस गाने की वजह से उनकी दोस्ती में दरार आना शुरू हो गई और किशोर दा को मन ही मन ये मालूम था कि अमिताभ बच्चन का ये सॉन्ग लहरी उनसे नहीं गवाना चाहते थे। 

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने फ्री में गाए थे एक ही फिल्म के 4 गाने, दोस्त की खातिर जेब से किया था सौदा?