65 साल पहले हॉलीवुड से आया Kishore Kumar का ये धमाकेदार गाना, आशा ताई ने भी दी आवाज; मधुबाला संग लगाए थे ठुमके
हिंदी सिनेमा में किशोर दा (Kishore Kumar) उन कलाकारों में रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग की तो अपने गानों से भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। किशोर दा की बड़ ...और पढ़ें

हॉलीवुड की धुन से किशोर दा ने बना दिया गाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों के गानों की सबसे खास बात यह होती है कि उन गानों में एक भाव छिपा होता है, लेकिन उस एक भाव के बनने के पीछे काफी मेहनत होती है। आज हम आपको एक ऐसे गाने की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे गाया किशोर दा ने था और उस गाने में खुद किशोर दा ही नजर आए।
ये गाना उस दौर में काफी मजेदार गाना माना गया और किशोर की ऐसी आवाज पहले किसी ने नहीं सुनी थी। इस गाने की धुन के लिए भी किशोर दा ने एक विदेशी धुन का सहारा लिया था। कौन सा है ये गाना, आइए जानते हैं...
हॉलीवुड से आया किशोर दा का ये गाना
दरअसल जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो गाना है 'ऐ बाबा लु बाबा लुबाबा' (Ae Baba Lu Baba Lu Ba Ba)। गाने के लिरिक्स देखकर ही आप समझ गए होंगे कि ये गाना असल में कितना मजेदार रहा होगा। इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी।
इसके अलावा गाने में किशोर दा के साथ आशा भोंसले (Asha Bhosle) ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। गाने को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था। ये गाना असल में 1958 में आए 'टकीला' (Tequila) इंस्ट्रूमेंटल एलबम से इंस्पायर्ड था। दरअसल 1958 में द चैंप्स नाम के बैंड ने इस धुन को तैयार किया और उस वक्त में ये बैंड ऐसी धुनें बनाने के लिए बहुत पॉपुलर हुआ। इसी टकीला थीम सॉन्ग की धुन को लेकर किशोर दा ने ये गाना बना दिया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 57 साल पहले आया वो कल्ट 'बोल्ड गाना', Kishore Kumar की सेक्सी आवाज ने बांधा था समा; हिट हो गया था हीरो
गाने में दिखा किशोर दा का गजब अंदाज
साल 1961 में आई फिल्म झुमरू के इस गाने में किशोर दा (Kishore Kumar) ने वो किया, जो वक्त से काफी आगे की था। किशोर कुमार ने इस गाने को न केवल गाया बल्कि उसमें एक्टिंग भी की, और इस फिल्म का संगीत भी खुद उन्होंने ही दिया था।
किशोर दा अपने गानों में 'योडलिंग' और अजीबोगरीब शब्दों के इस्तेमाल के लिए मशहूर थे, और यह गाना उसका बेहतरीन उदाहरण है। गाने में किशोर दा जमकर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आए थे।
साल 1961 में आई थी फिल्म झुमरू
साल 1961 में आई इस फिल्म में किशोर कुमार लीड हीरो थे। वहीं फिल्म की हीरोइन थीं मधुबाला। बड़ी बात यह है कि फिल्म में मधुबाला की बहन चंचल भी नजर आईं थीं। फिल्म को शंकर मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म ने उस दौरान में करीब 1 करोड़ तक का कारोबार कर लिया था, जो कि अपने आप में बड़ी बात है।
हालांक इस फिल्म के गाने आज भी लोग बड़े शौक से सुनते हैं और यही वजह है कि झुमरू का ये गाना भी उतना ही आज भी सुनने में ताजा लगता है और किशोर दा का वो अंदाज तो मानो दिल जीतकर ले जाता है।