20 साल बाद लौट रही है Khosla Ka Ghosla की मंडली, इस दिन रिलीज होगा कल्ट कॉमेडी का सीक्वल
Khosla Ka Ghosla 2: हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला के सीक्वल का एलान पहले ही ...और पढ़ें
-1773329900429_m.webp)
कब रिलीज होगी खोसला का घोसला 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जल्द आएगा खोसला का घोसला का सीक्वल
खोसला का घोसला 2 की रिलीज डेट का हुआ एलान
अनुपम खेर की कल्ट क्लासिक कॉमेडी मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: 2006 का दौर हिंदी सिनेमा में कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। जिनमें खोसला का घोसला का नाम भी शामिल होता है। काफी समय पहले अभिनेता अनुपम खेर और रणवीर शौरी स्टारर खोसला का घोसला के सीक्वल का आधिकारिक एलान किया गया था, जिसके बाद इसके पार्ट 2 के लिए फैंस की एक्साइटमेंट हाई गई।
अब सिनेप्रेमियों की ये उत्सुकता और अधिक बढ़ने वाली है कि क्योंकि मेकर्स की तरफ से खोसला का घोसला 2 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। आइए जानते हैं कि खोसला का घोसला 2 को थिएटर्स में कब पेश किया जाएगा।
खोसला का घोसला 2 रिलीज डेट
बीते जनवरी में अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर खोसला का घोसला 2 की वापसी का एलान किया था। अब फिल्म के मेकर्स टी सीरीज की तरफ से एक्स पर मूवी के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ रिलीज डेट का एलान किया है। ट्वीट में लिखा है- 20 साल बाद द खोसला वापस आ रहे हैं। 28 अगस्त 2026 को इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'OTT पर भी बड़े सितारों का दबदबा...', सिनेमा के बदलते दौर पर Khosla Ka Ghosla 2 एक्टर रणवीर शौरी का बयान
20 years later…The Khoslas are back.#KhoslaKaGhosla2 In Cinemas on 28th August 2026. pic.twitter.com/WPbMZA7SOC
— T-Series (@TSeries) March 12, 2026
निर्माताओं की तरफ से खोसला का घोसला 2 की रिलीज डेट के एलान के बाद सिनेप्रेमियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है और वे इसकी रिलीज के बेताब नजर आ रहे हैं।
KHOSLAS ARE BACK😎AND HOW:😂
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 13, 2026
I have been in movies now for four decades. But never have I experienced this crazy anticipation for the sequel of any movie (including International) as in the case of #KhoslaKaGhosla2! I wonder what is it that resonates with the magic of this film!… pic.twitter.com/WWDTjOTftI
गौर किया जाए खोसला का घोसला 2 की स्टार कास्ट की तरफ तो पहले पार्ट के सभी कलाकार सीक्वल भी में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते नजर आएंगे। जिनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और तारा शर्मा के नाम शामिल हैं।
इस एक्टर की हुई एंट्री
खोसला का घोसला 2 में सिनेमा के एक नए कलाकार की भी एंट्री हुई है, जिनका नाम रवि किशन है। ऐसे में अब आपको खोसला का घोसला 2 के जरिए पर्दे पर अब कॉमेडी का महा डोज मिलता हुआ नजर आएगा।
