Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हर चीज से दिक्कत...' The Kerala Story 2 की आलोचना कर बुरा फंसे अनुराग कश्यप, डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 09:57 PM (IST)

    सुदीप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' के ढाई साल बाद, इसका सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' आ रहा है। कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित यह फिल्म युवा लड़क ...और पढ़ें

    अनुराग कश्यप के बयान पर बुरा भड़के द केरल स्टोरी 2 के डायरेक्टर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    अनुराग कश्यप के बयान पर बुरा भड़के द केरल स्टोरी 2 के डायरेक्टर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुदीप्तो सेन जब 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story 2) लेकर आए थे तब इसको लेकर बड़ी बहस छिड़ी थी। अब लगभग ढाई साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है। फिल्म निर्माता 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' नाम से सीक्वल लेकर आ रहे हैं।

    अपकमिंग फिल्म का उद्देश्य इस चर्चा को आगे बढ़ाना है और टीम का वादा है कि यह समाज में गहराई से समाई एक और मार्मिक और असहज सच्चाई को उजागर करेगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित यह सीक्वल युवा लड़कियों के कथित जबरन धर्म परिवर्तन पर केंद्रित है।

    यह भी पढ़ें- 'सच हमेशा चुभता है...', The Kerala Story के डायरेक्टर का फूटा गुस्सा, Charak को पास क्यों नहीं कर रहा CBFC?

    अनुराग कश्यप ने की थी आलोचना

    निर्माताओं के अनुसार, यह कहानी भारत की कानूनी व्यवस्था में दर्ज वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और इसे परत दर परत इंटेंस स्टोरी लाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। हालांकि, रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों के केंद्र में आ गई है।

    Kerala (4)

    डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने हाल ही में इस फिल्म की आलोचना की और इसके खिलाफ कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "बकवास पिक्चर। केरल स्टोरी एक बकवास फिल्म है। यह प्रचार है, बकवास है। ऐसे कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है, जैसे बीफ खिला रहा है। इसे बकवास कहा जाता है।"

    खबरें और भी

    कामाख्या नारायण ने दिया करारा जवाब

    अब कामाख्या नारायण ने इसका जवाब दिया है। अपनी फिल्म का बचाव करते हुए कामाख्या ने कहा, "अनुराग कश्यप जी ने कहा है कि कोई ऐसा किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता, मैं एकदम मानता हूं, कोई किसी को ऐसे लड्डू भी नहीं खिला सकता। पर दुर्भाग्य से, हमारे समाज में हमारी मासूम बेटियों को उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए उनको बीफ खिलाया जा रहा है, ये एक क्राइम है।"

    उन्होंने आगे कहा, "समस्या ये है कि अनुराग कश्यप जी मानसिक रूप से दुर्बल हो गए हैं, उनको हर चीज से दिक्कत है, उनको ब्राह्मणों से दिक्कत है, उनको नेटफ्लिक्स से दिक्कत है, उनको फिल्म इंडस्ट्री से दिक्कत है, इस आदमी को हर चीज से दिक्कत है।"

    फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 पर फूटा डायरेक्टर का गुस्सा, बोले- लोगों को बांटा जा रहा है