'सच हमेशा चुभता है...', The Kerala Story के डायरेक्टर का फूटा गुस्सा, Charak को पास क्यों नहीं कर रहा CBFC?
द केरल स्टोरी के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की अपकमिंग फिल्म चरक (Charak) को अभी तक सेंसर बोर्ड से पास नहीं किया गया है। अब उन्होंने इस बारे में अपनी चुप् ...और पढ़ें

सुदीप्तो सेन की चरक को नहीं मिली हरी झंडी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक ओर 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) को लेकर विवाद चल रहा है, दूसरी ओर 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन अपनी आगामी फिल्म 'चरक' (Charak) के क्लियरेंस को लेकर परेशान हैं।
दरअसल, सुदीप्तो सेन की आगामी फिल्म 'चरक: फेयर ऑफ फेथ' (Charak: Fair of Faith) को सर्टिफिकेट देने से सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इनकार कर दिया है।
'चरक' के सीन्स पर विवाद
रिलीज के चंद हफ्ते पहले ही क्लियरेंस देने से इनकार करने के बाद इस फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया गया है। सुदीप्तो का कहना है कि फिल्म में खास हिंदू पंथ ग्रुप्स के अंदर कुछ गुप्त प्रथाओं को दिखाया गया है। ये ऐसी प्रथाएं हैं जिनमें कथित तौर पर मानव बलि और रस्मी नरभक्षण शामिल हैं।
सुदीप्तो सेन ने जताई नाराजगी
न्यूज18 के साथ बातचीत में सेंसर बोर्ड से पास न होने पर सुदीप्तो सेन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही कहा है कि फिल्म में उन सीन्स को हटाने के लिए कहा गया है जिनमें नरभक्षण दिखाया गया है। उन्होंने कहा, "मुझे सच में नहीं पता कि क्लियरेंस क्यों नहीं दिया गया। मैं फिल्म के लिए कुछ कट्स और कुछ विज़ुअल्स छोड़ने को भी तैयार हूं लेकिन अब बड़ा सवाल मेरी फिल्म पर ही है।"
यह भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने Kanagana Ranaut की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा- 'मेरे मन में उनके खिलाफ...'
मीटिंग से भी नहीं बनी बात
सुदीप्तो सेन ने आगे कहा, "इस समय मैं बस उम्मीद ही कर सकता हूं। हमारी पिछली मीटिंग में मुझे बताया गया था कि फिल्म को सहानुभूति के साथ देखा जाएगा। हमने डॉक्यूमेंटेड मटीरियल पेश किया है, फिक्शन नहीं। हालांकि, सच हमेशा चुभता है।"
खबरें और भी
सच सामने लाना चाह रहे सुदीप्तो
सुदीप्तो ने यह भी कहा, "अगर आस्था के नाम पर कुछ गैर-कानूनी हो रहा है, तो क्या सिनेमा को नजरअंदाज कर देना चाहिए? मेरा काम समाज के सामने सच लाना है।" बता दें कि सुदीप्तो सेन की आगामी फिल्म 'चरक' 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।