यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
..बिग बॉस में फिर कभी नहीं आएंगी करीना
मुंबई। अपने बिंदास अंदाज और स्टार्स की टांग खिंचाई करने में मास्टर सलमान खान ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस करीना कपूर को भी नहीं बख्सा। करीना के लाख मना करन ...और पढ़ें

मुंबई। अपने बिंदास अंदाज और स्टार्स की टांग खिंचाई करने में मास्टर सलमान खान ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस करीना कपूर को भी नहीं बख्सा। करीना के लाख मना करने के बाद भी सलमान नहीं माने और उन्होंने अपने शो बिग बॉस में करीना की इतनी टांग खिंची की बेबो को आखिरकार कहना ही पड़ा कि वे इस शो में अब कभी नहीं आएंगी।
पढ़ें : सलमान से रोमांस करेंगी सैफ की बेबो
सूत्रों ने बताया कि करीना जब बिग बॉस में अपनी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के प्रमोशन के लिए आईं तो सलमान ने उन्हें आड़े हाथों लिया। जबकि करीना ने पहले ही सल्लू को कह दिया था कि वे उनकी खिंचाई नहीं करेंगे, लेकिन सलमान अपनी हरकतों से कहां बाज आने वाले थे। उन्होंने करीना से उनके प्रिय खान के बारे में पूछ डाला।
वहीं करीना कहां पीछे रहने वाली थी। करीना ने भी सलमान को उनकी शर्ट उतारने के लिए कह डाला। इसपर सलमान ने मना कर दिया और कहा कि वे करीना की फिल्म प्रचार के लिए शर्ट क्यों उतारेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान ने अपने शो में आए कई सेलिब्रिटिज की टांग खिंचाई की है। रनबीर तो शो में आए भी नहीं थे लेकिन सलमान ने उन्हें भी नहीं छोड़ा था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

