विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान से रोमांस करेंगी सैफ की बेबो!

By Edited By:
Published: Mon, 14 Oct 2013 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2013 02:08 PM (IST)

सलमान खान और निर्माता सूरज बड़जात्या की 2014 में आने वाली फिल्म में करीना कपूर नजर आ सकतीं हैं। सूत्रों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान और निर्माता सूरज बड़जात्या की 2014 में आने वाली फिल्म में करीना कपूर नजर आ सकतीं हैं। सूत्रों ने बताया कि सूरज और सलमान की अगली रोमांटिक फिल्म में बेबो सल्लू के साथ रोमांस करेंगी।

पढ़ें : सलमान ने निभाई दोस्ती, हिमेश को दिलाया काम

गौरतलब है कि करीना ने इससे पहले साल 2003 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में काम किया था। लेकिन सलमान खान ने तो बड़जात्या के साथ मिलकर मैंने प्यार किया और हम साथ-साथ हैं जैसी हिट फिल्में दी हैं। सलमान और करीना की जोड़ी वैसे ही फिल्म 'बॉडीगार्ड' से लोगों को खूब पसंद आने लगी हैं। अब इन तीनों की तिकड़ी अगर एक साथ नजर आएगी तो दर्शकों के लिए सोने का सुहागा हो जाएगा। फिलहाल बेबो बाहर गईं हुईं हैं। लेकिन सूरज बड़जात्या ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया है।

इस फिल्म में म्यूजिक सलमान खान के बहुत पुराने दोस्त और गायक हिमेश रेशमिया देंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर