'बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़कर मारेगा...', Dhurandhar 2 देख 56 इंच का हुआ करण जौहर का सीना
धुरंधर 2 की रिलीज के एक हफ्ते बाद करण जौहर ने फिल्म देखी और अब उन्होंने आदित्य धर को लेकर बयान दिया है। ...और पढ़ें

करण जौहर ने धुरंधर 2 को लेकर दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर (Karan Johar) ने रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) देख ली और इसे देशभक्ति फिल्म से ऊपर बताया है। फिल्म की सफलता ने भी करण के होश उड़ा दिए हैं।
करण जौहर ने 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर की भी तारीफ की थी और अब करण ने दूसरा पार्ट भी देख लिया है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) का रिव्यू किया।
करण जौहर ने देखी धुरंधर 2
करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा कि जसकीरत सिंह रांगी का सीन देखकर उनका दिल भर आया। उन्होंने लिखा, "टेस्टोस्टेरोन, 'हाइपर-अल्फा' ऊर्जा और गहरी देशभक्ति पर चर्चाएं जारी रहेंग- जैसा कि उन्हें जारी रहना ही चाहिए। लेकिन धुरंधर 2 इससे कहीं ज्यादा है।"
जसकीरत की कहानी ने किया इमोशनल
करण जौहर ने कहा, "जसकीरत की दिल दहला देने वाली बैक स्टोरी… हमारी मातृभूमि के लिए किए गए दिल तोड़ने वाले बलिदान… यहां तक कि विलेन का भी ह्यूमन साइड और उसकी कई परतों वाली बैक स्टोरी… बेमिसाल क्राफ्ट… साउंडस्केप और हर तरफ से जबरदस्त सिनेमैटिक हुनर आदित्य धर की प्रतिभा और निर्देशन पर उनकी जबरदस्त पकड़ को साबित करता है।"
आदित्य धर ने ऊंचा किया सिनेमा का स्तर
आदित्य धर की तारीफ में करण ने आगे कहा, "वह सचमुच एक बेहद शानदार और बेहतरीन फिल्ममेकर हैं। वह न सिर्फ मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर ऊंचा उठाते हैं, बल्कि एक नया पैमाना भी तय करते हैं। यह एक नया डायरेक्टर है। बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़कर यह घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड तोड़कर मारेगा भी।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 12वीं के अकाउंट्स की परीक्षा में 'Dhurandhar 2' से जुड़े पूछे गए ये सवाल, क्या आपको पता हैं इनके जवाब?
रणवीर सिंह के फैन हुए करण
करण जौहर रणवीर सिंह के फैन हो गए। एक्टर को लेकर डायरेक्टर ने कहा, "रणवीर, तुम क्या चीज हो यार? यह तुम्हारे करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। तुम्हारे हर आंसू, तुम्हारी हर खामोश नजर और हर बार जब तुम अपने जबरदस्त स्वैग के साथ चलते हो, तो तुम यह साबित कर देते हो कि तुम महान कलाकारों में से एक हो। तुम हमेशा से एक बहुत बड़े दर्जे के कलाकार रहे हो और हमेशा रहोगे। सचमुच एक असली धुरंधर मूवी स्टार।"
View this post on Instagram
करण जौहर ने कहा कि धुरंधर 2 देखकर वह 70s के दौर में चले गए, जब उन्हें इसी तरह का सिनेमा देखने को मिलता था। उन्होंने कहा कि वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करते हैं।
यह भी पढ़ें- 'हां,मैंने सिगरेट नहीं पी...' Dhurandhar 2 की सफलता के बीच क्यों हो रही परेश रावल की तारीफ, एक्टर ने दिया जवाब