12वीं के अकाउंट्स की परीक्षा में 'Dhurandhar 2' से जुड़े पूछे गए ये सवाल, क्या आपको पता हैं इनके जवाब?
'धुरंधर 2' का खुमार अब सिनेमाघरों के बाद परीक्षाओं में भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर 12वीं कक्षा के अकाउंट्स एग्जाम के क्वेश्चन पेपर की एक तस ...और पढ़ें
-1774622701016_m.webp)
अकाउंट्स एग्जाम में पूछे गए 'धुरंधर-2' से जुड़े सवाल/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का खुमार किस कदर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इस बात का अंदाजा आप मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगा सकते हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर महज एक हफ्ते के अंदर ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
लोगों की जुबान पर रणवीर सिंह के जबरदस्त डायलॉग्स तो थे ही, लेकिन अब शिक्षा जगत में भी 'धुरंधर: द रिवेंज' अपनी जगह बना चुकी है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 12वीं कक्षा के अकाउंट्स (Accounts) के पेपर में 'धुरंधर 2' से जुड़े सवाल पूछे गए हैं।
12वीं के अकाउंट्स की परीक्षा में 'धुरंधर 2' का जलवा
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 12वीं कक्षा के अकाउंट्स के एग्जाम में 'धुरंधर 2' के किरदारों से जुड़े सवाल जोड़े गए हैं। अकाउंट्स के इस क्वेश्चन पेपर के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसमें पहला प्रश्न पूछा गया है:
"जमील जमाली, एसपी चौधरी, असलान और यालिना जमाली एक फर्म में नुकसान और फायदे को बराबर बांटते हैं। अगर एसपी चौधरी बिजनेस से रिटायर हो जाते हैं, तो अब नया प्रॉफिट शेयरिंग रेशियो क्या होगा?" इस वायरल क्वेश्चन पेपर में चार ऑप्शन भी दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:
A) 1:1
B) 2:3
C) 7:8
D) 3:5
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से पहले Tabu पर फिल्माई गई नुसरत साहब की ये कव्वाली, 30 साल पहले सनी देओल की मूवी में आया था गाना
पास करें नेसेसरी जर्नल एंट्री
वायरल स्क्रीनशॉट में दूसरा सवाल अजय सान्याल और सुशांत बंसल से जुड़ा है। इसमें लिखा है, "अजय सान्याल और सुशांत बंसल एक फर्म में पार्टनर हैं। वे मोहम्मद आलम को अपना नया पार्टनर बनाते हैं। आलम उसमें 1 लाख रुपए कैपिटल के रूप में और 50 हजार रुपए गुडविल के रूप में देता है। इसकी आवश्यक जर्नल एंट्री पास करें।"
रहमान डकैत और हमजा अली से भी जुड़ा है प्रश्न
इस अकाउंट्स के पेपर में हमजा अली मजारी और रहमान डकैत के प्रॉफिट शेयरिंग से जुड़ी डिटेल्स भी दी गई हैं। एक अन्य सेक्शन में रहमान के किरदार के साथ एक तारीख का जिक्र भी किया गया है। 12वीं बोर्ड का यह वायरल टेस्ट पेपर देखकर फिल्म के फैंस हैरान रह गए हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शंस
एक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "अकाउंटिंग करना हमेशा से दिलचस्प होता है।" दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "लगता है एग्जामिनर धुरंधर का बहुत बड़ा पगलू (फैन) है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "एग्जामिनर ने पक्का धुरंधर 1 और 2 दोनों साथ में देखी हैं।"