विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा को अभी करना होगा अजय देवगन का इंतजार

By Edited By:
Updated: Tue, 29 Jul 2014 03:14 PM (IST)

लगता है कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को एक्शन मैन अजय देवगन को अपने शो में बुलाने के लिए अभी कुछ वक्त तक इन्तजार करना पड़ेगा।

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को एक्शन मैन अजय देवगन को अपने शो में बुलाने के लिए अभी कुछ वक्त तक इन्तजार करना पड़ेगा। अजय की तबीयत खराब है, इसलिए उनका कॉमेडी नाइट्स में जाना ऐन वक्‍त पर टल गया।

हुआ कुछ यूं, अजय अपनी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्‍स' के प्रमोशन के लिए कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में शिरकत करने वाले थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज बुखार चढऩे लगा। जिसके बाद वे शो के शूट में नहीं जा पाए और एक दिन पहले ही ये शूट रद्द करना पड़ा।

शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोज ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अजय ऐसी हालत में भी शूटिंग करना चाहते थे, लेकिन हम उन्हें परेशान नहीं करना चाहते थे। इसलिए शूटिंग रद्द कर दी गई, लेकिन बाद में जब अजय ठीक हो जाएंगे, शो की शूटिंग दोबारा होगी। डॉक्टरों को लग रहा है कि अजय को मलेरिया हो सकता है। ठीक होते ही अजय कॉमेडी नाइट्स में आएंगे।

पढ़ें - इस चैनल के साथ शो करेंगे कपिल

पढ़ें - सस्पेंस थ्रिलर करेंगे कपिल