विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सस्पेंस थ्रिलर करेंगे कपिल शर्मा

By Edited By:
Updated: Wed, 23 Jul 2014 09:49 AM (IST)

स्टैंड अप कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा हाल के दिनों में टीवी व फि ल्मों के मोर्चे पर विवादों में घिरे रहे। भले ही यशराज

News Article Hero Image

मुंबई। स्टैंड अप कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा हाल के दिनों में टीवी व फि ल्मों के मोर्चे पर विवादों में घिरे रहे। भले ही यशराज की 'बैंक चोर' से वे बाहर हो गए हैं, लेकिन उनकी झोली फिल्म से महरूम नहीं है। उन्हें सस्पेंस-थ्रिलर के माहिर सिरमौर अब्बास-मस्तान का साथ मिल गया है।

जी हां अब्बास-मस्तान ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए कास्ट कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पहली बार अब्बास-मस्तान अपनी यूएसपी से इतर कॉमेडी फिल्म दर्शकों को देने वाले हैं। फिल्म में कपिल शर्मा के अपोजिट पांच हीरोइन होंगी। फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होगी। अब्बास ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

कपिल के करीबियों के मुताबिक, कपिल इन दिनों विदेश गए हुए हैं। वहां से उनके वापस मुंबई आते ही करार पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोज ने कहा था कि, कपिल बड़े बैनर की फिल्म करने जा रहे हैं।

पढ़ें - मिलिए कपिल शर्मा की मां से


पढ़ें - इस चैनल के साथ कॉमेडी करेंगे कपिल शर्मा